Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



आॅल वेदर रोड से हरबर्टपुर-बड़कोट व कोटद्वार-श्रीनगर एनएच को जोड़ने की मांग , जानिये खबर

सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

देहरादून। सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरबर्टपुर से बड़कोट (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-123) व कोटद्वार से श्रीनगर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-119) मार्ग को आॅल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप करने का आग्रह किया। साथ ही हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले कुम्भ मेले को देखते हुए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट 2.5 किमी (2 किमी 500 मीटर) लम्बाई के 4-लेन सेतु व हरिद्वार में ही 47 किमी लम्बाई की रिंग रोड़ (अनुमानित लागत 1566 करोड़ रूपए) के निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्तावों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी अपेक्षित है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को बताया कि केंद्रीय जल आयोग की 123 वीं टीएससी में प्रदेश की अनेक बाढ़ सुरक्षा योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें सुसवा नदी के किनारे 98 करोड़ रूपए लागत के बाढ़ सुरक्षा कार्य, जाखन नदी पर 33 करोड़ 95 लाख रूपए के बाढ़ सुरक्षा कार्य, सौंग नदी व इसकी सहायिकाओं पर 34 करोड़ 25 लाख रूपए लागत के बाढ़ सुरक्षा कार्य व बिंदाल नदी के 46 करोड़ 42 लाख रूपए के बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उक्त कार्यों की भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु उत्तराखण्ड आए। चारधाम यात्रा भारत सरकार की प्राथमिकता में भी है। यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए आॅल वेदर रोड़ पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली से बड़ी संख्या मे आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा 111 किमी लम्बाई के हरबर्टपुर से बड़कोट (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123) मार्ग व 137 किमी लम्बाई के कोटद्वार से श्रीनगर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119) मार्ग का उपयोग किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उक्त दोनों मार्गों को आॅल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के तहत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में प्रेषित प्रस्तावों में से प्राथमिकता निर्धारित करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्ताव, वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। इनमें सड़क सुरक्षा से संबंधित 25 करोड़ रूपए लागत के 09 कार्य और 258 करोड रूपए लागत के सेतु व सड़क मार्गों के 16 प्रस्ताव, शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने समुचित कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया।

Leave A Comment