Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



राज्य में बने “ट्रान्सफर पोस्टिंग” रूपी उद्योग पर लगायी रोक : सीएम त्रिवेंद्र

नई दिल्ली/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में आज तक एजेंडा लाइव कार्यक्रम में राज्य से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में हमारा पहला दायित्व कानून का राज स्थापित करना है। माफिया से राज्य को बचाना है। हमारी सरकार को बीस महीने हो चुके है। अभी तक ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार से संबंधित राज्य में किसी भी प्रकरण की कोई भी शिकायत नहीं आयी है। राज्य में ट्रान्सफर पोस्टिंग का उद्योग बन गया था, हमने इस पर रोक लगायी तथा राज्य में पनप रहे इस उद्योग को समाप्त किया है। यही नहीं खनन माफिया भू माफिया पर भी अंकुश लगया है। इस अवधि में खनन से होने वाली आय को 410 करोड़ से 820 करोड़ किया है, पहले ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 287 करोड़ का घाटा हो रहा था, हमने इस घाटे में एक वर्ष में 237 करोड़ रु0 कम किया है। राज्य में पहले एक वर्ष में 22 हजार हड़ताले धरने होते थे, हमने इस पर रोक लगायी है। धरना प्रदर्शन राज्य के विकास के लिए बाधक है, हमने समस्याओं के समाधान के लिये संगठनों के साथ टेबल पर बैठकर बातचीत के जरीये इसके समाधान के रास्ते निकाले तथा समस्याओं का समाधान किया। आज देश के टाॅप 10 थानों में 2 थाने उत्तराखण्ड के भी शामिल है। उत्तराखण्ड में देवभूमि के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कर राज्य को पर्यटन प्रदेश के रूप में पहचान दिलायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड की तुलना स्वीटजरलैण्ड से भी की जा सकती है। हमारे राज्य में पर्यटन हर वर्ष बढ़ रहा है। हमने हाई एंड टुरिस्ट पर फोकस किया है। इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में कई देशों में जाकर इस दिशा में पहल भी की है। देश की 15 तरह की जलवायु में 14 उत्तराखण्ड में उपलब्ध है। उत्तराखण्ड में बच्चों, युवाओ बुर्जुगो के लिये इस क्षेत्र में सम्भावनाएं है। एडवेंचर आध्यात्म की भी यहा सम्भावनाएं है। यहां पर्यटन का 12 महिने का क्लाईमेटिक जोन है, साथ में 12 नेशनल पार्क, सेंचुरी तथा सबसे ज्यादा टाइगर, बाघ, हाथी है, हिम तेदुएं भी राज्य में दिखायी देने लगे है। इस प्रकार हर तरह का पर्यटन उत्तराखण्ड में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना कर अधिक से अधिक रोजगार की सम्भावाए तलाशी जा रही है, उद्योगों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित निदान, बेहतर कानून व्यवस्था, फ्रैडली एटोमोस्फेयर, अधिकारियों का सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार के माध्यम से बेहतर ओद्यौगिक वातावरण स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक माह में 05 कैबिनट बैठकें आयोजित कर उद्योगों के अनुकूल 15 तरह की नीतिया लागू की गयी है, इसका लाभ भी राज्य को मिलने लगा है, 40 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव पर्वतीय क्षेत्रों के लिये प्राप्त हुये है, जब कि 17 सालों में 37 हजार करोड़ के ही प्रस्ताव प्राप्त हुये थे। राज्य में अब तक 1.25 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुये है। जिनका हर सप्ताह फाॅलो अप किया जा रहा है। राज्य में मार्च 2019 तक 30 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट की रिक्वारमेंट आयी है तथा 04 हजार करोड के प्रस्ताव पुराने उद्योगों के सक्सपेटेशन से संबंधित प्रस्ताव भी प्राप्त हुये है। अभी तक राज्य के तराई आदि क्षेत्रों में ही इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव आते थे, आज पहाड़ो में भी निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में फिल्म निर्माता आकर्षित भी हो रहे है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने उत्तराखण्ड में टिहरी, त्रिजुगीनारायण, बद्रीनाथ, केदारनाथ की यात्रा के बाद अपनी फिल्म सड़क-2 का फिल्माकंन रोमानिया के बजाय उत्तराखण्ड में करने को तैयार हुये। इसी प्रकार राजा मौली, राजकुमार संतोषी जैसे निर्माता अपनी बडे बजट की फिल्मों की शूटिंग राज्य में करने को सहमत हुये, हमने फिल्मकारों को भी अनुकूल वातावरण दिया है। फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग से फिल्म शूटिंग का चार्ज राज्य में माफ कर दिया गया है। राज्य में पिछले डेढ़ साल में 46 फिल्मों की शूटिंग हुयी है। इसके लिये राज्य को फिल्म फ्रैण्डली स्टेट का भी सम्मान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सस्ती बिजली के साथ राज्य में बड़ी संख्या में आईटीआई, पाॅलीटेक्निक,इजीनियरिंग काॅलेज, विश्वविद्यालयों के साथ ही आई.आई.टी.,आई.आई.एम. आई.आई.आई.टी जैसे संस्थान उपलब्ध है जो दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराते है, आने वाले समय में राज्य में उद्यौगों के अनुकूल दक्ष मानव संसाधनों की उपलब्धता में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी जिस से रोजगार की सृजन में भी तेजी आयेगी।

Leave A Comment