Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



हैप्पी बर्थडे : राज्य की जनता को सीएम त्रिवेंद्र का विकास एवं सुशासन रूपी उपहार

देहरादून | उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपना सीएम कार्यकाल के दौरान दूसरा जन्मदिन मना रहे है | इस अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र को राज्य की जनता जहा बधाईया दे रही है वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के विकास में तीव्रता एवं मदद रूपी कार्यकुशलता से जनता को रिटर्न उपहार प्रदान किये हुए है | आसन रूपी शासन चलाने की कला कुछ ही शासको के अंदर होती है जिस तरह से आसन करने में धैर्य , वातावरण , एकाग्रता, शान्ति ,अनुशासन पथ पूरक होते है वैसे ही शासन चलाने के लिए यह सब बिन्दुओ की आवश्यकता होती है और यह सभी गुण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शासन काल में दिखायी पड़ रही है | उत्तराखण्ड राज्य में अब तक जितने भी मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली से जनता के हित को लेकर योजनाओ को जमीनी माला पिरोया है उसमे अपने गतिमान कार्यकाल में त्रिवेंद्र सिंह रावत शीर्ष की श्रेणी में आते है | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल की बात करे तो सबसे पहले अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर से अब तक जिस तरह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता के लिए मदद के हाथ बढाये है वह अब तक के मुख्यमंत्रियों से अलग ही रहा है | पुलिस विभाग को आपराधिक केस जाँच को लेकर फंड की कोई व्यवस्था नही थी जो अब त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा इस पर फंड जारी कर एक अहम फैसला लिया गया | वही सीएम त्रिवेंद्र द्वारा जहां नैनीताल में सीएम ऑफिस खोले जाने के निर्णय से कुमायूं के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए देहरादून आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वही कुमायं की समस्याएं वहीं हल हो सकेंगी। जनता के बीच सीएम त्रिवेंद्र का यह कदम बहुत ही सराहा जा रहा है | अपने अब तक के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर अनेक योजनाएं लायी है जो धरातल पर भी दिखाई दे रही है शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अहम फैसला पूरे राज्य के स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों को लागू करना रहा जिससे आम जनता को अपने बच्चों को शिक्षित करने में उन पर आर्थिक बोझ कम होगा यही नही प्राइवेट स्कूलो की फीस में मनमानी वृद्धि पर भी त्रिवेंद्र सरकार ने लगाम लगा रखी है जिस पर प्रदेश की जनता सरकार की भूरी भूरी तारीफ करने से नही थक रही है | राज्य में भ्र्ष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अनेक कड़े फैसले लिए है जिसका परिणाम भ्र्ष्टाचारियो के अंदर खौप के रूप में जनता के बीच दिखाई दे रही है | वर्तमान समय में सीएम त्रिवेंद्र का यह कड़ा फैसला कई भ्र्ष्टाचारियो को जेल का रास्ता दिखा चुका है | राज्य में बेरोजगारी को दूर करने को लेकर त्रिवेंद्र सरकार जहां अनेक विभागों में रोजगार प्रदान करने के लिए पद श्रीजीत कर रहे है तो वही कौशल योजना के तहत अनेक युवाओ महिलाओ को स्वरोजगार के दरवाजे भी खोले रहे है |

सीएम एप जनता के लिए बना वरदान

सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में हमेशा सक्रिय हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम एप को को लॉन्च किया था। जनता के बीच लोकप्रिय होने पर जनता और खासकर युवा वर्ग सीएम एप को बहुत सराह रही है। विदित हो की लांच होने के कुछ माह के भीतर ही यह एप जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनता के बीच लोकप्रिय हो गया है। सीएम एप के लांच होने से जनता को उत्तराखण्ड के बहुत दूरस्थ गाँव और शहरों से अपनी शिकायतों को लेकर देहरादून आने की मजबूरी नहीं रह गयी है इससे जनता का समय और धन दोनों की बचत हो रही है |

फिल्म नीतियों से उत्तराखंड में शूटिंग एवं रोजगार का बढ़ना….

उत्तराखंड में हालिया एक वर्षो में फिल्म निर्माताओं का रुझान आवश्यकता से अधिक बढ़ा है कही न कही फिल्म, टी.वी.सीरियल, डाक्यूमेंट्री, वीडियो एलबम आदि का उत्तराखंड में शूटिंग का बढ़ना त्रिवेंद्र सरकार की फिल्म नीतियों एवं उनकी योजनाओ का नतीजा दिख रहा है | यही नहीं त्रिवेंद्र सरकार द्वारा फिल्म की शूटिंग के लिये शुल्क नही लेने का भी निर्णय लिया गया है | देश के अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड में शूटिंग की सुविधाएं एवं नैसगिृक सौन्दर्य देखकर उत्तराखण्ड में फिल्मों का निर्माण कर रहे है | यही नहीं इस कदम से उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को रोजगार प्राप्त होने का अवसर भी प्रदान हो रहा है जो एक कलाकार के लिए अमृत के समान है |

उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट से राज्य को मिली नई दिशा

उत्तराखंड राज्य में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। उत्तराखंड में निजी क्षेत्र के उद्योगपतियों को निवेश के अनुकूल माहौल देने के लिए राज्य सरकार ने इस समिट का आयोजन किया था | इस समिट में देश के औद्योगिक क्षेत्र के दिग्गजों के अलावा कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए उत्तराखंड के गठन के बाद से पहली बार राज्य में निवेशक सम्मेलन का आयोजन हुआ यही नहीं इस सम्मेलन में इस साल चेक गणराज्य और जापान साझेदार देशों के रूप में हिस्सा लेने के साथ औद्योगिक क्षेत्रों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भी इस समिट में हिस्सा लिए | उत्तराखंड में हुए इस डेस्टिनेशन इन्‍वेस्टर्स समिट में एक लाख 24 हजार करोड़ रुपयों के निवेश पर निवेशक और सरकार के बीच समझौता हुआ था. इस समझौते को धरातल पर उतारने के लिए सरकार अब हर तरह से प्रयास कर रही है. इसमें राज्य सरकार के करीब 200 करोड़ रुपयों के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है. जनवरी 2019 तक राज्य में 15 सौ करोड़ रुपयों तक का निवेश आने का सरकार की प्राथमिकता भी है .राज्य में 7-8 अक्टूबर को हुए डेस्टिनेशन इन्‍वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के 600 से अधिक निवेशकों ने उत्तराखंड में 9 सेक्टर्स में निवेश करने का समझौता सरकार के साथ किया था विदित हो की सरकार के इस कदम से प्रदेश में निवेशक और बढ़ेंगे, जिससे पहाड़ के पलायन में भी कमी आएगी |

Leave A Comment