Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गोल्डन बाबा पर 34 अपराधिक मामले है दर्जः जूना अखाड़ा

हरिद्वार। पंचदशनाम जूना अखाड़ा से निष्कासित गोल्डन बाबा द्वारा जूना अखाड़ा के सचिव पर लगाये गये आरोपों को अखाड़ा ने पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि उनके द्वारा कही गयी बातें झूठ एवं बेबुनियाद है। इस सम्बन्ध् में गोल्डन बाबा के खिलाफ दो वर्ष पूर्व से ही जांच चल रही थी। अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी, सभापति श्रीमहंत भागवत पुरी तथा प्रवक्ता श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती ने सयुंक्त रूप से बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के द्वारा लिये गये निर्णय के बाद समस्त अखाड़ों में चर्चित संतो, श्रीमहंतो व महामण्डलेश्वरों की जांच प्रारम्भ की गई थी। जिसके तहत गोल्डन बाबा के खिलाफ भी अखाड़े ने गुप्त जांच करानी शुरू की, इस जांच में गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ बिटट् भगत का चैंकाने वाला अपराधिक इतिहास सामने आया। जिसके खिलाफ पूरे देश में अपहरण, फिरौती व जबरन धन उगाही जैसे 34 मामले अलग अलग थानों में दर्ज मिले। वर्ष 2007 में गोल्डन बाबा ने एक अपहरण के मामले में 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। जिसका आपराधिक मुकदमा गाॅधीनगर दिल्ली के थाने में दर्ज है। श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि हाल में ही प्रयागराज कुम्भ मेले में सुरक्षा के लिए मिले अपने सुरक्षाकर्मी को गोल्डन बाबा जबरन हरिद्वार ले जाने के लिए धमकाया और कहा कि अगर हमारा कहना नही मानोगो तो चोरी के मामले में तुम्हें फंसा देंगे। सुरक्षाकर्मी ने इस सम्बन्ध् में उच्च अधिकारियों को शिकायत की तथा अखाड़े के पदाधिकारियों को भी इस संदर्भ में सूचित किया। जूना अखाड़े की कार्यकारिणी की बैठक में गोल्डन बाबा के आपराधिक इतिहास व कुम्भ मेले के दौरान सुरक्षाकर्मी से की गई अभ्रदता को देखते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करने का निर्णय लिया गया और सर्वसम्मति से उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। इस कारवाई से बौखलाकर गोल्डन बाबा अखाड़े के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर अनर्गल व बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। अखाड़े द्वारा उनके विरूद्व कानूनी कार्यवाही किये जाने की भी तैयारी की जा रही है। बैठक में पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहन गिरी, सचिव श्रीमहंत परशुराम गिरी, सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, उपाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी और सभापति श्रीमहंत भागवतपुरी, राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी सहित सभी मठियों के इक्यावन कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Comment