Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



मिशेल के इशारे बहुत कुछ बयां कर रहा : सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड में जो खुलासे हुए है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस राफेल पर इतना शोर क्यो मचा रही थी। इसके कारण क्या है? अगस्ता वीआईपी हैलीकप्टर घोटाले में इटली की कोर्ट ने स्पष्ट रूप से यह खुलासा किया है कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में तत्कालीन सरकार के नेता तथा कुछ अन्य लोग सम्मिलित थे। मिस्टर क्रिश्रयन मिशेल जिन्हें अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के तहत गिरफ्तार कर भारत लाया गया उन्होंने भी तमाम तरह के तथ्य कोर्ट के सामने पेश किये है। उन तथ्यों में जो कोड वर्ड इस्तमाल किये गये हैै उनसे यह साक्षात स्पष्ट हो रहा है कि यह कोड वर्ड तत्कालिन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के लिये इस्तमाल किये गये है। इसके अलावा मिशेल ने पूछताछ में ‘‘सन आॅफ इटेलियन लेडी‘‘, ‘‘आर‘‘, ‘‘बिग मैन‘‘ और ‘‘पार्टी लीडर‘‘ जैसे कोर्ड वर्ड का जिक्र किया है। यह सारे कोड वर्ड एक ही परिवार के तरफ इशारा करते हैं। आज इनकी चोरी पकड़ी जा रही है, ये इशारा करते है कि इन्होंने देश को कैसे लूटा। कांग्रेस की बौखलाहट से अब मालूम पड़ा कि चोर इतना शोर क्यो मचा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह मामला जब इटली की कोर्ट में उठा तो इटली की कोर्ट द्वारा जो दस्तावेज तत्कालीन केन्द्र सरकार से मांगे गये थे, उनको उपलब्ध कराना तो दूर सोनिया व मनमोहन की सरकार ने उन दस्तावेजों से जुड़े तथ्य भी छुपाने का प्रयास किया। लेकिन जब 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तभी से उनकी सरकार ने इस मामले में सच्चाई लाने के प्रयास करने लगी और आज यह प्रयास सफल हुआ है। जिससे 125 करोड़ रुपये का जो घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी विमान में हुआ ये सामने आया। तो इस तरह इस मामले जो एक शंका थी वह आज सच्चाई बन के हम सब के सामने आ गई है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के समय में जो भी समझौते हुए वह दलालों के माध्यम से हुए। दलालों के माध्यम से इसलिये ताकि हर समझोते में दलाली ली जा सके। लेकिन यह पहलू का एक छोटा पक्ष है, बड़ा पक्ष यह है कि यह मामला रक्षा सौदे एवं देश की सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील जैसे मुद्दो से जुड़ा था। तत्कालिन सरकार ने दलाली के चक्कर में देश की सुरक्षा से जुड़े मसलो पर ध्यान नही दिया। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस का इतिहास घोटालो का इतिहास रहा है।

Leave A Comment