Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवमं कार्यसमिति के सदस्य नामित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान समारोह रेलवे फाटक स्थित बेंकट हाल में किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि तीन राज्यों में जनता ने भाजपा को एनकारते हुए कांग्रेस को समर्थन दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि देश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा को करारा जवाब दे रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तराखण्ड का चहूंमुखी विकास हुआ। सभी वर्गों को राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में रावत सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए। उतनी कम है। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का विशेष योगदान रहा। कांग्रेस की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार करने में प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी भूमिकाएं निभा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल व सुनील अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते पूरे देश में व्यापारिक मंदी का दौर बना हुआ है। नोटबंदी व जीएसटी जैसे मुद्दों पर भाजपा पूरी तरह से फेल रही है। महंगाई कम करने में भी सरकार विफल रही है। पार्षद सुहेल अख्तर, इसरार सलमानी, राजीव चैधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लोकप्रियता युवा वर्ग प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी विकास की पक्षधर है। त्रिवेद्र सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है प्रदेश से लगातार पलायन जारी है। डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो करती है। लेकिन विकास कही होता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान गंगा सभा, व्यापार मण्डलों, बार संघ, उत्तरांचल पंजाबी महासभा सहित कई संगठनों ने फूलमालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया।

Leave A Comment