Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



बीमा पॉलिसी पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

देहरादून। बीमा पॉलिसी में मोटा लाभ दिलाने के नाम पर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का एक सदस्य पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था। आरोप है कि इन्होंने रानीपोखरी निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 लाख रुपये ठगे थे। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। पुलिस ने सातों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अनिल सिंघवाल ने पिछले दिनों एक शिकायत की थी। सिघवाल ने बताया था कि उन्हें साल 2014 में अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल आई और बताया गया कि उनकी पॉलिसी मैच्योर हो गई है। इसका वे उन्हें पैसा दिला सकते हैं, जिसके लिए उन्हें खाते में कुछ पैसे जमा कराने होंगे। उनके झांसे में आकर सिंघवाल ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 10 लाख रुपये जमा करा दिए। उन्होंने जब अपनी पॉलिसी का पैसा मांगा तो उन लोगों ने फोन तक नहीं उठाए। कुछ दिन पहले ही उनके पास इसी तरह से एक फोन और आया। उन्होंने भुगतान कराने की एवज में सिंघवाल से 30 हजार रुपये जमा कराने को कहा। मगर, इस बार सिंघवाल को समझ आया कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। इस आधार पर पुलिस ने रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद जांच में सामने आया कि जिस खाते में पैसा जमा किया गया है वह फटगली बमराडी बागेश्वर की रहने वाली कविता का है। इस खाते का सत्यापन कराया गया तो मालूम हुआ कि वह एक गृहणी है और उसका पति महेश लाल है। महेश की गिरफ्तारी को टीम लगाई गई। इस पर गत एक जनवरी को पुलिस ने महेश लाल को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और रविवार शाम को कुल सात लोगों को नोएडा के सेक्टर 71 से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम दीपक सिंह निवासी खकुड़ा, शिकारपुर, जिला बुलंदशहर, धर्मेंद्र कुमार निवासी किनोनी, रसूलपुर जिला मेरठ, मोहित कुमार निवासी भाईपुर, अनूपशहर जिला बुलंदशहर, आनंद पांडेय निवासी अकबरपुर, जिला गोंडा, दीपक कुमार निवासी इमलोर जिला अलीगढ़, सुधीर गुप्ता, निवासी जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर और अक्षय कुमार गुप्ता निवासी कस्बा व थाना कासगंज कन्नोज उत्तर प्रदेश हैं। इनके पास से अलग अलग कंपनी के नौ स्मार्ट फोन, आठ डेबिट कार्ड, चार क्रेडिट कार्ड, 17 हजार रुपये नकद, चार पासबुक और एक कार बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, दारोगा दीपक रावत, कुंदन राम, दारोगा राखी धौनी, कांस्टेबल विपिन, अनिरुद्ध, विशाल, संदीप राठी, आनंद, चैन पाल और एसओजी से कांस्टेबल प्रमोद शामिल रहे।

Leave A Comment