Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



लोहड़ी मेले का रंगारंग आगाज, सिंगर राणा शाद ने मचाई धूम

रुद्रपुर | उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से गांधीपार्क में दो दिवसीय लोहड़ी मेले का भव्य शुभारम्भ हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मिंडा कारपोरेशन लि- के सीईओ सुमित डोसेजा, विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर पांडे, नारायण अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के एमडी डॉ- प्रदीप अदलखा व डॉ- सोनिया अदलखा, योगराज बत्र,रंजीत सिंह गिल ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से किया। लोहड़ी मेले में देर सायं पंजाबी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माउंट लिट्रा के बच्चों ने झूमर गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर किया। उसके पश्चात केजीपीएस स्कूल के बच्चों ने भी गिद्दा पर नृत्य कर समां बांधा। धीरे धीरे कार्यक्रम की फेहरिस्त लम्बी होती चली गयी और लोहड़ी मेले के इस अवसर पर विभिन्न डांस एकेडमियों द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें एटी होप्स एकेडमी, डान्स सेशन एकेडमी, राघव डांस एकेडमी सहित विभिन्न एकेडमी के नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसका प्रथम पुरस्कार डांस सेशन एकेडमी के बच्चों को मिला। उन्हें मशहूर पंजाबी गायक राणा शाद ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। देर रात तक स्कूली बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा समेत पंजाबी लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात पंजाबी सिंगर राणा शाद ने मंच संभाला और आते ही उन्होंने अपने मशहूर गीत जुगनी से धमाकेदार एंट्री की। मंच पर जगमगाती लाइटें और धीरे धीरे गहराती रात के मध्य गायक राणा शाद भी उफान पर आते गये और उन्होंने एक के बाद एक अपनी हिट प्रस्तुतियां दीं। राणा ने ‘मैंनु आंदा नि प्यार नपतोल के’, ‘लाके तेन पैग बलिये’, ‘ओह डैडी दे कैश उत्ते करि जांदे ऐश’, ‘साडा बाप्पू जमींदार’, ‘गुड़ नालो इश्क मीठा, रब्बा लग न किसे नू जावे’, साडी गली भुल के वी आया करो जी, तमंचे पर डिस्को, जट यमला पगला दीवाना, दमादम मस्त कलंदर, हुस्ना दी सरकार ए, लेग बिना पेग, सोणा यार मेरा, चल झूठी मूवी यारी यारी,सोणी दे नखरे सोणे लग दे,प्यार तैनू कर दे गबरू, ओ मेरी महबूबा जैसे गीत सुनाकर मंच पर धमाल मचा दिया। राणा शाद के गीतों पर युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया और खूब नाचे। आलम यह हो गया कि पंजाबी महासभा के युवा भी मंच पर पहुंच गये और उन्होंने राणा शाद के गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। लोहड़ी मेले में विभिन्न खाद्य पदार्थों, फास्ट फूड के अलावा इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रानिक के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।बच्चों ने झूलों का भी जमकर आनंद लिया। सेंटर स्टाल पर संचालन कर रहे सुरेंद्र रज्जी, भारत भूषण चुघ और उमेश पसरीचा ने आये हुए लोगों से आकर्षक सवाल पूछे और जबाब देने पर उन्हें पुरस्कृत किया। मेले में अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष हरीश जलहोत्र, महामंत्री सुधांशु गावा, कोषाध्यक्ष पंकज कालरा, मेला संयोजक अजय सरदाना, हरिचंद मिड्ढा, गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह हरजी, नंदलाल भुड्डी, चन्द्रकान्त अरोरा, रमेश ढींगरा, सुनील ठुकराल, अलका अरोरा, नीतू गुगलानी, नीतू साहनी, जिलाध्यक्ष युवा सभा रितेश मनोचा, सुखदेव सिंह भल्ला, उमेश पसरीचा, सुधीर अरोरा, मनीष कुमार गगनेजा, राजेश कामरा, हरपाल चावला, हिमांशु , पवन गाबा पल्ली, सुमित बाँगा, अमित बाँगा,संदीप अनेजा, सुरेश बब्बर, राकेश सुखीजा, सुरेंद्र रज्जी, जतिन नागपल, मनोज मदान, बलदेव छाबड़ा, बँसी बब्बर, बलविंदर सिंह बल्लु, शिव छाबड़ा, राजेश अरोरा, सुरेंद्र , युवा संगठन मंत्री रवि सिडाना, शिवेन सेठी, आकाश भुसरी, अजय , संजय ठुकराल, शिवम् जग्गा, जिम्मी बाँगा, हनी पुजारा, सोनू खुराना, सुनील जडवानी, पंकज बाँगा, यमन बब्बर, अंकित , पुष्पेंद्र गंगवार, भारत भूषण चुघ, मोहन खेड़ा, राजीव कामरा, महेश बब्बर,गौरव बब्बर, रोहित जग्गा, नीतीश धीर, मनीष चुघ, विकास बठला, सोनू चावला, सुमित छाबड़ा, वीरेंद्र सुखीजा, दीपक अरोरा, चिराग कालड़ा, राजेश पसरीचा, सन्नी गावा, हर्ष रावल, सुनील झाम, गौरव झाम, आशु , विकी आहूजा, अभिमन्यु ढींगरा, गुरदीप गाबा, मोहन अरोरा,विक्की मुंजाल, जगदीश टंडन, मीडिया प्रभारी मोहित बत्र आदि मौजूद थे। लोहड़ी मेले का संचालन पंजाब से आयी एंकर सोनिया कौर ने किया।

Leave A Comment