Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



महिला समूहों को पाँच लाख रूपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर , जानिए खबर

रूद्रप्रयाग | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूद्रप्रयाग में भी अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत अभी तक कुल 05 लाख 40 हजार 670 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया तो देश का पहला गोल्डन कार्ड रूद्रप्रयाग जिले की तारा देवी को मिला। प्रधानमंत्री जी ने जो आयुष्मान भारत योजना देश को दी है, यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना से देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों लगभग 50 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। उत्तराखण्ड देश में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना से प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को आच्छादित करने वाला पहला राज्य बना है। इस योजना के लिए 99 सरकारी व 66 प्राईवेट चिकित्सा संस्थान चयनित हैं। 1350 गम्भीर बिमारियों का इसमें ईलाज हो सकेगा। सरकारी अस्पतालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पताल भी आगे आएंगे। योजना के तहत जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जाएगी। 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू की जाएगी। अभी भी हम आवश्यकता होने पर गम्भीर रोगियों के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाते हैं। परंतु एयर एम्बुलेंस पूरी तरह से इसी काम के लिए समर्पित होगी। मरीजों के सहयोग के लिए एम्स ऋषिकेश में जल्द ही दो आरोग्य मित्र नियुक्त किये जायेंगे। एक साल के अन्दर सभी जिलों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के गोल्डन कार्ड भी वितरित किये।

अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अब तक बन चुके है 5 लाख 40 हजार 670 गोल्डन कार्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिला समूहों को मात्र 05 लाख रूपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जायेगा। प्रदेश में किसानों को कृषि कार्यों हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रूपये दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास सबसे अच्छा मानव संसाधन है। प्रकृति ने भी उत्तराखण्ड को अनेक संसाधन दिये हैं, इन संसाधनों को बेहतर उपयोग कर राज्य की प्रगति तेजी से हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पिरूल नीति से सीधे स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस नीति के अन्तर्गत 150 मेगावाट बिजली उत्पादन व 50 हजार लोगों को स्थानीय स्तर रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले 20 माह में हमने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। समाज कल्याण की योजनाओं, खाद्यान, मेडिकल,एनएच-74 घोटालों की जाॅच कराकर हजारों करोड़ रूपये बचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने किया 78 करोड़ 68 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर कुल 78 करोड़ 68 लाख रूपये की 23 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 55 करोड़ 83 लाख के शिलान्यास व 22 करोड़ 45 लाख के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रूद्रप्रयाग में अतिथि गृह का निर्माण किया जायेगा व दिग्धार बड़मा में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जायेगा। कार्तिक स्वामी मंदिर में विद्युतीकरण किया जायेगा। केदारनाथ जाने के लिए रोपवे के निर्माण के लिये योजना बनाई जा रही है, जल्द ही रोपवे निर्माण से सम्बन्धि कार्ययोजना बनाई जायेगी। उज्जवला योजना द्वितीय के तहत 2.5 लाख से कम आय वाले परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 155 पुलों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। 200 पुलों का निर्माण और किया जायेगा। 2022 तक इन 355 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में स्किल डेवलपमेंट का काॅलेज खोला जायेगा। इसको अगले वर्ष से प्रारम्भ किये जाने का प्रयास किया जायेगा। जल्द की गढ़वाल व कुमाँऊ एक-एक स्कूल खोले जायेंगे जिनमें ऐसे गरीब मेधावी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, को बहुत कम शुल्क व अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। गढ़वाल में जहरीखाल में यह स्कूल खोला जायेगा। नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 200 बसें दी जायेंगी। इन बसों का अनुबंध रोडवेज की बसों से किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनएलआरएम योजना सामुदायिक निवेश निधि एवं स्टार्टअप एवं स्टार्टअप फंड के अंतर्गत 05 ग्राम संगठनों को, केदारनाथ प्रसाद सहकारी संघ से जुडे 13 स्वंय सहायता समूहों, पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत गुलाबराय-तूना मोटर मार्ग व कोलूबैण्ड स्वारीग्वास मोटर मार्ग पर महिला मंगल दल द्वारा सामुदायिक काॅन्ट्रैक्टिंग के तहत अनुरक्षण कार्य के लिए चैक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ओएनजीसी के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत आजीविका परियोजना के तहत भीमसेन आजीविका स्वायत्त सहकारिता भीरी ब्लाॅक अगस्त्यमुनि में प्रोजेक्ट स्पर्श के तहत सैनेट्री नेपकिन यूनिट का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला प्रभारी भाजपा पण्डित राजेन्द्र अंथवाल, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस पंवार, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, एस पी अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment