Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



डीएम व एसएसपी ने गणतंत्र दिवस पर परेड मैदान का निरीक्षण किया

देहरादून । जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के संयुक्त नेतृत्व में 26 जनवरी के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों के मद्देनजर परेड ग्राउण्ड में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम को परेड ग्राउण्ड में पूर्व में किये गये किसी भी अस्थायी निर्माण कार्य को हटाते हुए मैदान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने लो.नि.वि को गणतंत्र दिवस के लिए किये जाने वाले विभिन्न अस्थायी निर्माण कार्य समय से पूरा करने तथा मंच, दर्शक तथा सामान्य दीर्घा को वाटरप्रूफ तरीके से निर्मित करने के निर्देश दिये। उन्होने उरेडा व विद्युत को ‘‘घर-घर बिजली-घर-घर प्रकाश’’ थीम वाली झांकी, उत्तराखण्ड पुलिस को डिजास्टर मैनेजमेन्ट ‘‘एसडीआरएफ सदैव साथ’’ वाली थीम, स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग को ‘‘अटल आयुष्मान भारत तथा हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर’’ तथा ‘‘न्यूट्रीशन, हैल्थ एण्ड एनर्जी’’ वाली थीम, शिक्षा विभाग को ‘‘विद्यालय रूपान्तरण’’ , ग्राम्य विकास विभाग को ‘‘मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास तथा एन.आर.एल.एम’’ की संयुक्त थीम पर आधारित झांकी और स्वजल, टूरिज्म, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, एमडीडीए इत्यादि विभागों सहित कुल 11 झांकियों को प्रदर्शित करने के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये। झांकियों के आकार में एकरूपता बनाये रखने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबन्धन के साथ ही परेड मार्च में शामिल होने वाले विभिन्न सुरक्षा दस्तों की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी गणतंत्र दिवस पर परेडमार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखण्ड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी बाॅयज, एनसीसी गल्र्स, गौरव सैनानी इत्यादि के कुल 11 सुरक्षा दस्ते गणतंत्र दिवस के मार्चपास्ट में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परमेन्द्र डोभाल, जिला विकास अधिकारी पी.के पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह, उप परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि जी.एस चैहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मंमगाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment