Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



जीपीएफ ऑनलाइन , उत्तराखण्ड मोबाईल एप्लीकेशन लांच

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में जीपीएफ ऑनलाइन , उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। NIC और लेखा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए GPF की डिटेल्स की पहुँच को सुगम बनाने के लिए यह एप बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सूचना तकनीकी के माध्यम से ई-गर्वनेन्स की सेवाओं में सुगमता आयी है। कर्मचारियों के विभिन्न लेखो आदि तक इस मोबाईल एप्लीकेशन एप से उनकी पहुंच आसान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने जी.पी.एफ. के पैसों की जानकारी करने में आसानी होगी तथा इसमे पारदर्शिता भी रहेगी। भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, उत्तराखंड की पहल और एनआईसी के सहयोग से ‘‘ऑनलाइन GPF, उत्तराखंड’’ मोबाइल एप्लीकेशन APP का निर्माण हुआ है। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य उत्तराखंड शासन में कार्यरत 72000 सरकारी कर्मचारियों के जीपीफ खाते की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कर्मचारी अपने मोबाइल पर घर बैठे अपने GPF खाते की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मोबाईल एप से उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों के GPF से सबंधित विभिन्न सूचनाओं, कर्मचारियों को GPF की शेष राशि, वार्षिक GPF विवरण (2003 से आज तक) देखने की सुविधा है। GPF दिशा निर्देश ,अंतिम GPF स्टेटमेंट की जानकारी भी इस एप से मिलेगी । इंटरनेट के बंद होने पर यह ऑफलाइन मोड़ में भी काम करता है। इसमें हिंदी में भी जानकारी उपलब्ध है। इस एप को PLAY स्टोर जाकर GPF Online Uttarakhand सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। साधारण मोबाइल कर्मचारी जिनके पास स्मार्टफोन नही है NIC Uttarakhand द्वारा निर्मित पुश मेसेज यानी सिर्फ एक SMS भेज कर भी अपने GPF खाते की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 नम्बर पर SMS कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।vइस जीपीएफ ऑनलाइन , उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) में GPF खाते में मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन, GPF खाते का करंट बेलेंस पता करने, GPF खाते में मिसिंग डिटेल्स देखने, GPF खाते में डेबिट डिटेल्स प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।

Leave A Comment