Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



राज्य के 76,28,526 मतदाता चुनेंगे सांसद

देहरादून | मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अपने कार्यालय में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने फोटो युक्त विधान सभा निर्वाचक नियमावली की 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी, 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी जानकारी दी कि 1 फरवरी से वोटर हेल्प लाइन न0 1950 आरम्भ किया गया है, जिसमें मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है इस 1950 न0 पर कोई भी अपना ई.पी.आई.सी. न0 राज्य, जिला, अपना नाम व पिता के नाम की जानकारी देकर अपने नाम का सत्यापन कर सकता है। वोटर आई.डी. कार्ड बनाने बी.एल.ओ. व पोलिंगबूथ से सम्बन्धित जानकारी भी इससे प्राप्त की जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ई.वी.एम., वोटिंग मशीन व वीवीपीएटी मशीन के उपयोग की भी जानकारी दी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी इसका परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि ई.वी.एम. वोटिंग मशीन के साथ किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नही की जा सकती है। इस पर मल्टीलेवल सिक्योरिटी, वन टाइम चिप व वन टाइम प्रोग्राम की व्यवस्था है। जिसमें किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ करना सम्भव नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पिछले विधानसभा व लोकसभा के मतदान प्रतिशत की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष 2002 के विधान सभा निर्वाचन में 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत 55.94 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 52.64 था। जबकि विधानसभा निर्वाचन 2017 में कुल मतदान 65.56 प्रतिशत रहा जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत 62.15 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 69.30 प्रतिशत रहा था इसी प्रकार 2004 के लोकसभा के निर्वाचन में कुल 49.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें पुरूष मतदान प्रतिशत 53.43 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 44.94 रहा जबकि 2014 के निर्वाचन में कुल 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें पुरूष मतदान 61.34 तथा महिला मतदान प्रतिशत 63.05 रहा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार निर्वाचन में सौ प्रतिशत वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में ग्राम स्तर तक माॅक-पोल व प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 76,28,526 है। इनमें पुरूष मतदाता 39,84,327 महिला मतदाता 36,43,969 व तृतीय लिंग के मतदाता 230 हैं। इस प्रकार ड्राफ्ट प्रकाशन की तुलना में मतदाताओं की संख्या मे विशुद्ध वृद्धि 65,696 रही है। ई-पी अनुपात ड्राफ्ट में 64.40 प्रतिशत था जबकि अंतिम प्रकाशन में यह 68.30 प्रतिशत है। लिंग अनुपात ड्राफ्ट में 912 था जबकि अंतिम प्रकाशन में 915 रहा है। कुल पोलिंग स्टेशन 11235 हैं इनमें शहरी क्षेत्रों में 2548 व ग्रामीण क्षेत्रों में 8687 है। इसी प्रकार कुल पोलिंग स्टेशन लोकेशन 8367 है। इनमें शहरी क्षेत्रों में 1107 व ग्रामीण क्षेत्रों में 7260 हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि तक निर्वाचक नामावली को अन्तिम रूप दिया जाएगा। परंतु इसके व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या कोई संशोधन करने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि से लगभग 10 दिन पहले तक आवेदन कर देना होगा।

Leave A Comment