Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक : सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों व समाज के प्रत्येक वर्ग के अनुकूल अंतरिम बजट देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक है। 02 हैक्टेयर या इससे कम जमीन वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रूपये देने का अंतरिम बजट में प्राविधान किया गया है। इससे देश के दस करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा। उत्तराखण्ड में लगभग 92 प्रतिशत किसान इससे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दुगुनी करने के प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य में यह कदम मददगार होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 05 लाख तक की आय को इनकम टैक्स फ्री करने से कम व मध्य आय वर्ग के लोगों को इसका बहुत फायदा होगा। 05 लाख से अधिक आय वालों को टैक्स में 13 हजार रूपये की छूट मिलेगी। केन्द्र सरकार ने न सिर्फ महंगाई और वित्तीय घाटे को कम किया, बल्कि बुनियादी ढ़ांचे के विकास की दिशा में तीव्र प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश की महंगाई दर 10.1 प्रतिशत थी। जो अब घटकर 4.6 तक आ गई है। 2022 तक सभी को घर देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक 01 करोड़ 53 लाख लोगों को आवास मिल चुके हैं। जो यूपीए सरकार तुलना में पांच गुना अधिक है। केन्द्र सरकार ने मजदूर वर्ग और असंगठित क्षेत्र के लोगों के कल्याण की सोच को सार्थक किया है। मजदूरों की आकस्मिक मृत्यु पर उनके आश्रितों को मिलने वाली मुआवजा राशि को 2.5 लाख से बढ़ाकर 06 लाख किया गया है। असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 03 हजार रूपये पेंशन देने की कल्याणकारी योजना की शुरूआत की है। देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मुद्रा योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि मुद्रा योजना के लाभार्थियों में 70 फीसद महिलाएं हैं। ग्रामीण महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में उज्जवला योजना गेमचेंजर साबित हो रही है। अब तक 6 करोड़ निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए है। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की लगभग 4 लाख महिलाओं को इस योजना के चलते धुऐं से मुक्ति मिली है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट में एग्रीकल्चर एवं एलाईड सर्विसेज, एम्पलाॅय स्ट्रक्चर व रूरल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस किया गया है। विगत पांच वर्षों में केन्द्र सरकार ने अन्तिम छोर के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। यह बजट सभी को लाभ पहुंचाने वाला है। उत्तराखण्ड की दृष्टि से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, शहरी पुनर्जागरण अभियान, हिमालयी राज्यों में इंडस्ट्रियल पैकेज के तहत प्राविधान, नमामि गंगे के प्रोजक्ट, नेशनल रिवर कंजरवेशन आदि प्रोजक्ट को सही तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। रोजगार सृजन के दृष्टिगत कृषि, इन्फ्रास्टक्चर व रूरल डेवलपमेंट को इस बजट में शामिल किया गया है, जिससे उत्तराखण्ड को फायदा होगा।

Leave A Comment