Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



राज्यपाल से नार्वे के राजदूत ने की मुलाकात

देहरादून । उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में नार्वे के राजदूत नील्स रैगनार कैम्सब ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि नार्वे का एक्वा कल्चर, ऊर्जा क्षेत्र और ग्रीन टेक्नाॅलाजी में बड़ा नाम है। उन्होंने कहा कि नार्वे की कम्पनियों के लिए फिशरीज, जल विद्युत तथा सौर ऊर्जा और ग्रीन टेक्नाॅलाजी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में निवेश हेतु अच्छा माहौल है। उत्तराखण्ड राज्य इन्वेस्टर फ्रेण्डली स्टेट है और यहाँ निवेशकों के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई नीतियाँ लाई गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नार्वे के राजदूत के दौरे से उत्तराखण्ड और नार्वे के मध्य संबंधो को बढ़ावा मिलेगा।भारत में नार्वे के राजदूत रैगनार ने बताया कि भारत के साथ नार्वे के व्यापारिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं। पहले मूलतः महाराष्ट्र और गुजरात में केन्द्रित रहने वाली नार्वे की कम्पनियों ने अब उ0प्र0, उत्तराखण्ड में भी रूचि दिखानी शुरू कर दी है। वर्तमान में नार्वे की 140 कम्पनियाँ भारत के विभिन्न राज्यों में निवेश हेतु इच्छुक हैं। नार्वे ने रन ऑफ द रिवर फिशरीज टेक्नाॅलाजी में अच्छा कार्य किया है। नार्वे की तकनीकि से जल के कम प्रयोग द्वारा उच्च गुणवत्ता का मत्स्य पालन हो सकता है। इसके साथ ही नार्वे द्वारा जल विद्युत और सौर ऊर्जा में भी उच्च तकनीकि विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया तथा आई.आई.टी रूड़की के साथ नार्वे का शोध गुणवत्ता के क्षेत्र में समझौता भी है। वाहन परिचालन में नार्वे में वर्तमान में 50 प्रतिशत से अधिक कारें धुंआ रहित हो गई हैं। नार्वे 2025 तक अपने सभी वाहनों को ग्रीन टेक्नाॅलाजी के प्रयोग द्वारा धुंआ रहित कर देगा। राज्यपाल ने राजदूत को स्मृति चिह्न के रूप में श्री ब्रदीनाथ मंदिर की अनुकृति तथा रूद्राक्ष की माला भेंट की। इस अवसर पर नार्वे एम्बैसी की सेकेण्ड सेक्रेटरी मार्टा गोज, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, परिसहाय राज्यपाल मेजर मुदित सूद भी उपस्थित रहे।

Leave A Comment