Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



प्रवासी उत्तराखण्डवासी प्रदेश के विकास में बने सहयोगी : मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड में बनाया गया है निवेश के अनुकूल माहौल

रुद्रपुर | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रूद्रपुर में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। उन्होंने इस अवसर पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए तमाम जवानों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस प्रवासी उत्तराखण्ड समिट के अवसर पर विभिन्न उद्योगों से सम्बन्धित लगभग 485 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किये गये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी हमारी सांस्कृतिक सभ्यता के वाहक ही नही हैं बल्कि स्टेट एसेट की तरह हैं। प्रदेश में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों को साल में एक बार अपने गांव आने के लिए प्रेरित करते हुए प्रदेश के आर्थिक तरक्की में भी सहयोगी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक विकास के लिए निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाया गया है। मैदानों में बडे उद्योगों की स्थापना हो रही है, पहाडी क्षेत्रों में छोटे व लघु उद्योंगों के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया है।1 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए गए साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं, जिससे 20 हजार रोजगार सृजित होंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हुए हैं। उत्तराखंड में आवाजाही आसान हो, व्यापार की राह आसान हो, लोगों को सुविधाएं मिलें, इसके लिए कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया गया है। आज राज्य का कोना कोना, रोड, रेल, एयर और रोपवे कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड का काम प्रगति पर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्यटन प्रदेश है। हमने प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों तक आवाजाही आसान करने के लिए रोपवे निर्माण के कार्य को तेजी दी है। 13 जिलों में 13 नए डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। मसूरी-नैनीताल के अलावा भी प्रदेश के हर कोने में पर्यटक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है। टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स के डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया गया है। योग और आध्यात्म की राजधानी रही ऋषिकेश अब एडवेंचर टूरिज्म की कैपिटल भी बन चुकी है। हमारे प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हमारे पास प्रचुर संसाधन मौजूद हैं। हमारे पास स्किल्ड व ईमानदार मैनपावर की फौज है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हमने प्रदेश के सभी परिवारों को पांच लाख रुपए तक निशुल्क इलाज के लिए अटल आयुष्मान योजना शुरू की है। इससे हेल्थ सेक्टर में हॉस्पिटल निर्माण और पैरामेडिकल उपकरणों की खपत की बड़ी संभावनाएं बढ़ रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने अभूतपूर्व प्रगति की है।

Leave A Comment