Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



लोकसभा चुनाव उत्तराखण्ड : मीडिया वर्कशाॅप का आयोजन

देहरादून । लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशाॅप के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मीडिया को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया निर्वाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक वोटिंग करवाने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुँचायी जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी-विजिल एप शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि 100 मिनट के अंदर उस शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सौजन्या ने कहा कि वोटर हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 1950 एवं वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से निर्वाचन से सम्बन्धित सभी तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं और यदि नहीं है, की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम शामिल या परिवर्तित भी करवा सकता है। विज्ञापन अनुश्रवण समिति के सदस्य सुभाष गुप्ता ने पेड न्यूज से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने पेड न्यूज से होने वाले नुकसान और उन्हें पहचानने के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है, जो लोकतन्त्र के लिए हानिकारक होती है। उन्होंने कहा कि इस पर नियन्त्रण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कठोर कदम उठाए गए हैं, जिनके फलस्वरूप पेड न्यूज पर काफी हद तक नियन्त्रण किया गया है। गुप्ता ने पेड न्यूज को पहचानने एवं इसके उपरान्त की जाने वाली कार्यवाही एवं प्राविधानों की भी जानकारी दी। स्वीप के राज्य समन्वयक असलम ने निर्वाचन आयोग द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियानों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाए जाने के लिए राज्य में शत प्रतिशत वी.वी.पी.ए.टी. का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार साईन लेंग्वेज आदि की ट्रेनिंग दी गई है। असलम ने बताया कि 31 जनवरी, 2019 तक राज्य में एक लाख सौलह हजार नये मतदाता जुड़े हैं, जिसमें 42 हजार से अधिक ऐसे नये मतदाता शामिल हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रयासों की जानकारी को अधिक से अधिक प्रचारित करें ताकि मतदाता इनका लाभ उठा सकें। उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की कवरेज व इसके लिए मीडिया को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन है। इसके साथ ही प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रिन्ट मीडिया एवं न्यूज ब्राॅडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथाॅरिटी (एनबीएसए) द्वारा इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के लिए गाईडलाईन है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रिन्ट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया को किसी भी प्रकार की अफवाहों, आधारहीन अटकलबाजियों व गलत सूचनाओं से बचना चाहिए।

Leave A Comment