Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



बच्चा बदलना केस : पुलिस लैब को भेजेगी विशेष अनुरोध पत्र

देहरादून । दून महिला अस्पताल में बच्चे बदलने के मामले का पुलिस जल्द पटाक्षेप करना चाहती है। पुलिस ने दोनों बच्चों और उनके माता-पिता का डीएनए सैंपल जांच को भेजा है। डीएनए रिपोर्ट जल्द देने के लिए पुलिस अब लैब को विशेष अनुरोध पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि चूंकि मामला डीएनए रिपोर्ट पर टिका है, इसलिए विशेष अनुरोध पत्र भेजा जा रहा है। डोभालवाला निवासी आरती पत्नी उमेश की डिलीवरी दून महिला अस्पताल में हुई थी। दंपति का आरोप है कि उन्हें पहले बताया गया कि उनका बेटा हुआ है। बच्चे को निक्कू वार्ड में ले जाते समय उन्हें नहीं दिखाया गया। शाम को उन्हें बेटी होने की बात कही गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर एमएस डॉ. केके टम्टा का घेराव भी किया था। डॉ. टम्टा ने उन्हें डीएनए कराने का आश्वासन दिया। आरोप लगाने वाले उमेश ने पुलिस को भी तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जाच कर रही है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि उसी दिन 9.20 मिनट पर आरती पत्नी अनिल निवासी कांवली ने भी बच्चे को जन्म दिया। गफलत में स्टाफ ने उमेश के परिजनों को गलत जानकारी दे दी। शिकायत लगाने वाला दंपति डीएनए टेस्ट की मांग पर अड़ा था। जिस पर 12 मार्च को डीएनए जांच के लिए नवजात बच्चों और अभिभावकों के सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद दोनों जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन शिकायत करने वाले दंपति को अभी भी बच्चे को लेकर संशय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी जल्द से जल्द डीएनए रिपोर्ट हासिल करना चाहती है। एसपी सिटी ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने में काफी समय लगता है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए लैब को विशेष अनुरोध पत्र भेजकर जल्द डीएनए रिपोर्ट भेजने की मांग की जा रही है।

Leave A Comment