Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



देहरादून घूमने आए तीन छात्र यमुना नदी में डूबे

विकासनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से देहरादून घूमने आए छात्रों के दल में शामिल तीन छात्र नहाते वक्त यमुना नदी में डूब गए। स्थानीय तैराकों ने इनमें से एक को बचा लिया, जबकि अन्य दो का कुछ पता नहीं चल पाया। मूल रूप से कारगिल निवासी तीनों बच्चे अनाथ हैं और मुजफ्फरनगर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। यहां संधावली कस्बे में अलजहरा चेरीटेबल फाउंडेशन संस्था अनाथ बच्चों की देखरेख कर रही थी। स्कूल का संचालन यही संस्था करती है। वही 170 बच्चों को पिकनिक पर लेकर आई हुई है। हादसा शनिवार शाम के वक्त हुआ। मुजफ्फरनगर के संधावली से तीन बसों में ये सभी बच्चे टूर पर आए हुए हैं। दोपहर में उन्होंने भारतीय वन अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। इसके बाद वे विकासनगर से करीब आठ किलोमीटर दूर इमामबाड़ा अंबाड़ी पहुंचे। इस बीच छह बच्चे डाकपत्थर बैराज के पास यमुना नदी की तरफ चले गए। इनमें से अनवर (17 वर्ष) पुत्र मोहम्मद मूल निवासी लंकरचे कारगिल लददाक, मोहम्मद हुसैन (17 वर्ष) मूल निवासी सोत कारगिल और मोहम्मद जफर अली (13वर्ष) पुत्र मोहम्मद अली मूल निवासी लंकरचे कारगिल नदी में नहाने उतर गए। जबकि उनके साथी छात्र वहीं किनारे बैठ गए। इसी दरम्यान मोहम्मद जफर पानी तेज बहाव में बहने लगा, यह देख अनवर व हुसैन उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर उतरे और देखते ही देखते दोनों डूब गए। साथी छात्रों की चीख पुकार सुनकर बैराज रोड से गुजर रहे आदिल और इकराम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह अनवर को ही बचा पाए। बाकी तेज बहाव में गुम हो गए। अनवर को स्थानीय लोगों ने पास स्थित कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जल पुलिस और स्थानीय तैराकों ने नदी में डूबे छात्रों की तलाश में रेस्क्यू चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जल पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। टूर में साथ आए शिक्षक मौहम्मद हैदर ने बताया कि ये बच्चे बगैर बताए नहाने चले गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। टूर में साथ आया स्टाफ भले ही बच्चों के बगैर अनुमति के नहाने जाने की बात कह रहा हो, लेकिन सवाल सुरक्षा का है। बच्चे कैसे वहां से निकल कर नदी तट पर पहुंच गए, उनकी देखरेख में किसकी ड्यूटी लगाई थी, उनके स्तर पर क्यों लापरवाही बरती गई, इन सवालों को स्टाफ के पास कोई जवाब नहीं है।

Leave A Comment