Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



एनडीए व एनए परीक्षा आयोजित, आसान रहा पेपर

देहरादून। नेशनल डिफेंस ऐकेडमी और नेवल ऐकेडमी की लिखित परीक्षा (एनडीए-एनए एग्जाम) का पेपर इस बार पिछले सालों के मुकाबले काफी सरल रहा। इससे कटऑफ ऊपर रहने की संभावना है। यह तकरीबन 43-45 फीसद तक रह सकती है। संघ लोक सेवा की एनडीए परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई। शहर में इसके लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 16,779 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 11,533 परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में 11276 परीक्षार्थी ही बैठे। प्रश्न पत्र को लेकर छात्र काफी हद तक संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इसबार पेपर आसान रहा। गणित में अधिकतम प्रश्न ट्रिग्नोमेट्री और प्रोबेबिलिटी से पूछे गए थे। सबसे कम सवाल 3-डी से आए। इसके अलावा, बीजगणित, कैलकुलस, वेक्टर, मैट्रिक निर्धारण, सेट और सीरीज से प्रश्न भी पूछे गए थे। कुछ छात्रों को ट्रिग्नोमेट्री और कैलकुलस से संबंधित प्रश्न थोड़े चुनौतीपूर्ण लगे। इसके अलावा प्रायिकता (प्रोबेबिलिटी) में सूत्र-आधारित प्रश्न कुछ समय लेने वाले थे। पेपर-2 में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करेंट अफेयर्स आदि विषयों से जुड़े प्रश्न थे। अधिकतम प्रश्न सामान्य ज्ञान से पूछे गए थे। अंग्रेजी में सिनोनिम्स, एंटोनीम्स, इडियम्स, एरर फाइंडिंग से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। गणित के प्रश्न सामान्य और सरल थे। जिन्हें हल करने में परीक्षार्थी को जरा भी कठिनाई नहीं हुई। इसी तरह ऐसे में ओवरऑल पेपर भी बहुत मुश्किल नहीं था। जिसका असर कटऑफ पर पड़ेगा। इसके 390-400 तक अंक तक रहने की उम्मीद है। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है। जिनमें गणित का पहला पेपर 300 व सामान्य ज्ञान का 600 नंबर का पेपर होता है। यदि छात्र 385 से 400 तक नंबर ले आता है तो उसकी आगे की राह खुल जाएगी।

Leave A Comment