Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



इंधन के अभाव में थमे 108 एम्बुलेंस सेवा के पहिए

देहरादून । राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवाएं दिन प्रतिदिन गड़बड़ाती जा रहीं हैं। राज्य सरकार भले ही मरीजों के लिए इसे जीवन दायिनी बता रही हो लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। राज्य के अनेक हिस्सों में 108 एम्बुलेंस सेवा की शिकायत सामने आ रही हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई यह सेवा फिलहाल ठप पड़ी हुई है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। 108 एम्बुलेंस सेवा का इन दिनों बुरा हाल है। 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी का 30 अप्रैल को करार खत्म होने जा रहा है। उसके बाद 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन कैम्प कंपनी के हैंडओवर कर दिया जाएगा। दूसरी ओर इससे पूर्व ही 108 एंबुलेंस सड़कों से गायब नजर आ रही हैं। वहीं, दून अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस का आना अब कम हो गया है। जहां पहले अस्पताल परिसर में निरंतर 108 एम्बुलेंस आती-जाती रहती थीं, तो वहीं कई वाहनों के पहिए डीजल के अभाव में जाम हो गए हैं। हकीकत में कंपनी के पास तेल भराने तक का बजट नहीं है। शासन ने जीवीके ईएमआरआई को मार्च-अप्रैल का बजट अभी तक नहीं दिया, वहीं 2 माह होने वाले हैं लेकिन कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिली है। अब 108 के कर्मियों को अपने रोजगार की भी चिंता सताने लग गई है। 108 के कर्मियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी आश्वासन दिया है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट हेड क्वार्टर में तैनात 108 के नोडल अफसर द्वारा सूचित किया गया है कि 108 एम्बुलेंस की स्थिति ठीक है और सुचारू रूप से अपने कार्य कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कैम्प और जीवीके ईएमआरआई के बीच हुए अनुबंध के अनुसार वाहनों का हैंडेओवर टेकओवर की प्रक्रिया सीएमओ ऑफिस की देखरेख में की जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में कहा कि कुछ 108 कर्मी मांगों के संदर्भ में उनके पास आए थे, कि कर्मचारियों को यथावत बहाली पर रखा जाए और साथ ही वर्तमान वेतनमान पर नियुक्ति प्रदान की जाए। उनकी मांगों के संदर्भ में शासन को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि नई कंपनी में समायोजित नहीं करने पर कर्मचारी लामबंद हैं।

Leave A Comment