Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



सीएस ने लिया केदार यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारधाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जल्द से जल्द धाम में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाय, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जांय। रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारपुरी का स्थलीय जायजा लिया। सुबह साढ़े आठ बजे केदारधाम पहुंचे मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ मंदिर के बांयी ओर ध्यान गुफा और राजकीय अस्पताल केदारनाथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द धाम में ठहरने के लिए टेन्ट लगाये जांय और भोजन कक्ष को वाॅटर प्रुप से ढकें। उन्होंने बर्फवारी से हुए नुकसान का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा। कहा कि यात्रा से पूर्व धाम में बिजली, पानी, दूर सचांर की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि नौ मई से भगवान केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और आठ मई को ही तीर्थयात्री केदारधाम पहुंचना शुरू कर देंगे। ऐसे में तेजी से व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धाम में अव्यवस्थाएं होने से तीर्थयात्रियों को दिक्कतें होंगी और तीर्थयात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर नहीं जायेंगे। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य से धाम में व्यवस्थाओं को जुटाया जाय, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी से न जूझना पड़े। कहा कि हेलीपैड पर जमी बर्फ को साफ किया जाय और रास्तों को दुरूस्त किया जाय। इस अवसर पर रामानन्द सन्त आश्रम केदारनाथ के स्वामी ललीत रामदास ने एक शिला की जानकारी देते हुए बताया कि रामानन्द आश्रम के ठीक पीछे भव्य एवं दिव्य शिला की है। इस शिला का सौन्दर्यीकरण करके तीर्थयात्रियों को दर्शन करवाये जांय। इस मौके पर पुलिस महा निदेशक अनिल रतूड़ी, सचिव आपदा अमित नेगी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, डीआईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, अधिशासी अभियंता डीडीएमए सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Comment