Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम: उत्तराखंड के 11 छात्रों ने टॉप 3 में बाजी मारी

देहरादून । सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए। इसमें उत्तराखंड के 11 छात्र-छात्राओं ने टॉप 3 में बाजी मारी। साथ ही फस्र्ट टॉपर में भी देहरादून रीजन के सात छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। 10वीं की परीक्षा में देहरादून की शगुन मित्तल देश में तीसरे स्थान पर रहीं, इसके साथ ही वें उत्तराखंड की टॉपर भी हैं। इसमें फस्र्ट टॉपर 3, सेकंड टॉपर 4 व थर्ड टॉपर भी 4 छात्र-छात्राएं रहे। देहरादून के दिल्ली पब्लिक स्कूल कालागांव की छात्रा शगुन मित्तल, रुद्रपुर के अमेनिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा जगनूर कौर और ऊधमसिंह नगर के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र लोकेश जोशी ने 497 अंक उत्तराखंड टॉप किया है। देहरादून की शगुन मित्तल ने 10वीं में पूरे देश में तीसरा और उत्तराखंड में टॉप किया। शगुन मित्तल कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। शगुन ने 10वीं में 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। शगुन का परिवार देहरादून में रेसकोर्स में रहता है। उनके पिता डॉ. आशीष मित्तल मैक्स अस्पताल में डॉक्टर हैं, जबकि मां डॉ. हीना मित्तल हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में डॉक्टर हैं। शगुन ने आठवीं तक की पढ़ाई नोएडा से की। इसके बाद परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया। दून में डीपीएस कालागांव से 10वीं 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। शगुन का छोटा भाई शुभम मित्तल डीपीएस में ही 9वीं का छात्र है। शगुन की मां डॉ. हीना का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी दबाव नहीं बनाया। बेटी ने खुद ही पढ़ाई की है। शगुन दून में अपने नाना योगेश चंद गर्ग और नानी राजकुमारी गर्ग के साथ रहती है। शगुन ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को खूब एन्जॉय किया है। वह रोजाना महज चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। जो पढ़ती थी, उसे रिवाइज जरूर करती थी। शगुन का कहना है कि उनके लिए यह खुशी की बात है कि वह देश में टॉप-3 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। लेकिन अब उनका लक्ष्य 12वीं में पूरे देश में पहले स्थान पर रहना है। शगुन ने बताया कि उनके मम्मी-पापा दोनों डॉक्टर हैं। उनकी लाइफ बहुत बिजी रहती है। इसलिए वह डॉक्टर बनना नहीं चाहती। इसके बजाए वह कंप्यूटर इंजीनियर बनेंगी। शगुन को स्वीमिंग और नृत्य का शौक है। कक्षा तीन से ही वह कत्थक सीख रही हैं। कत्थक में उन्होंने डिप्लोमा भी किया हुआ है। शगुन ने इंगलिश में 100 अंक, हिंदी में 100 अंक, मैथ्स में 100 अंक, साइंस में 97 अंक, सोशल साइंस में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, देव सेंटनरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र यश तिवारी, बिडला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की छात्रा लावन्या नौटियाल, दि एशियन एकेडमी पिथौरागढ़ के छात्र सर्थक जोशी व अमेनिटी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु सिंह ने 496 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की छात्रा रिषिका, दून वैली पब्लिक स्कल गढ़ी कैंट देहरादून के छात्र शशांक, निर्मला कॉवेंट पब्लिक स्कूल नैनीतला के चिराग गोयल और यूनिवर्सल स्कूल नैनीताल के छात्र गौरव कुमार 495 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। देहरादून रीजन का परिणाम 89.04 प्रतिशत रहा। 91.1 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

Leave A Comment