Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

देहरादून । राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून में कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष मतदान का अधिकार व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देंने, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण काम किये। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देष की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। भारत को आर्थिक महाषक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देष बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पड़ोसी देशों से मधुर सम्बन्ध बनाने की पहल स्व0 राजीव गांधी जी द्वारा की गई थी। उन्होनेे कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। पंचायतों की इसी मजबूती के लिए स्व0 राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में कांग्रेस द्वारा संविधान संषोधन के माध्यम से पंचायतों को और अधिक प्रभुतासम्पन्न बनाने का कार्य किया गया। स्व0 राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देष को षक्तिषाली व सम्पन्न राश्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वह आज साकार हो गया है। स्व0 राजीव को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजीव जी ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नई क्रान्ति का संचार किया बल्कि पंचायतों की स्वायत्तता तथा मजबूती के लिए जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत को आर्थिक महाषक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देष बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विष्व के देश भारत को महाषक्ति बनते देख रहे हैं। सूचना तकनीक के क्षेत्र में भारत वर्श की गिनती आज दुनिया के अग्रणी देशों में की जाती है जिसका श्रेय स्व0 राजीव गांधी जी को है। स्व0 राजीव गांधी ने 18 वर्श की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देष की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उनके द्वारा उठाये गये कदमों से आज भारतीय महिलाएं देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही हैं।गोष्ठी को पूर्व प्रदेष अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, विधायक मनोज रावत, अनुसूचित जाति विभाग के दर्षन लाल, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, आर्येन्द्र शर्मा, डाॅ0 प्रदीप जोशी, सूरत सिंह नेगी, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी, एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, शिव मोहन मिश्रा, चन्द्रकला नेगी, राजेष चमोली, देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, रमेष चन्द आदि ने भी संबोधित किया।

Leave A Comment