Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पांच सीटों का चुनाव संपन्न होने पर हुए 70 करोड़ खर्च, जानिए ख़बर

देहरादून । उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराने में 70 करोड़ का खर्चा आया है। इसमें चुनाव ड्यूटी में तैनात करीब सवा लाख कर्मचारियों को टीए, डीए, मतदान और मतगणना का प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए वाहन और मतदान स्थलों पर सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं के खर्चे शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार खास इंतजाम किए थे। मतदान से लेकर मतगणना की सभी व्यवस्थाएं कराने पर निर्वाचन आयोग ने करीब 70 करोड़ के खर्च का आकलन किया है। चुनाव ड्यूटी में सवा लाख कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहीं पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाने और लाने के लिए आठ हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही कर्मचारियों को अलग-अलग चरणों में चुनाव संबंधित प्रशिक्षण, स्टेशनरी सामग्री, मतगणना स्थलों पर बैरिकेडिंग समेत तमाम व्यवस्थाओं के खर्चों को इसमें शामिल किया गया है। निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान स्थलों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए दो हजार से अधिक बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था भी की थी। दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को पोलिंग बूथ पहुंचाने के लिए डोली का प्रबंध भी किया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए करीब 70 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को परिणाम घोषित होने के 30 दिन के भीतर निर्वाचन खर्चे का ब्योरा आयोग को देना होगा। इस बारे में प्रत्याशियों को सूचित किया गया है। यदि कोई प्रत्याशी खर्च का ब्योरा नहीं देता तो आयोग की ओर से चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Leave A Comment