Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



वित्त मंत्री प्रकाश पंत पंचतत्व में विलीन, अन्तिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून | प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व. प्रकाश पंत का अन्तिम संस्कार पिथौरागढ़ में उनके पैतृक घाट रामेश्वर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी शव यात्रा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ तथा उनके आवास पंत निवास खडकोट पिथौरागढ़ में भी महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंत निवास खडकोट से रामेश्वर घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। रामेश्वर घाट पर उनके पुत्र सौरभ पंत ने उन्हें मुखाग्नि दी। रामेश्वर घाट पर मख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक विशन सिंह चुफाल, पुष्कर सिंह धामी, कैलाश गहतोड़ी, महेश नेगी, गोविंद कुंजवाल, चन्दनरा दास, पूरन फर्त्याल, दायित्वधारी शमशेर सत्याल, गहराज बिष्ट सहित हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल रहे। प्रदेश की महामहिम राज्यपाल ने स्वर्गीय प्रकाश पंत के निवास खड़कोट पंहुच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मिलकर दुःख एवं सांत्वना व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्व. प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि स्व. प्रकाश पंत जी का अचानक असमय इस प्रकार दुनिया से विदा होना हमारे लिए बहुत ही दुःखदायी है। उनके जाने से राजनीति में आयी रिक्तता को भरना भी बड़ा कठिन है। सदन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कुशलता, वित्तीय मामलों का ज्ञान और विपक्ष के हर सवालों का मधुर मुस्कान के साथ जवाब देना, ये सब अब उनकी यादों में रहेगा। शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के धनी स्व. प्रकाश पंत जी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभायी। उनके निधन से प्रदेश ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पंत जी से पिछले तीन दशकों से एक कर्मठ एवं प्रमुख नेता के रूप में हमारा साथ रहा है। वार्ड सभाषद से विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य सहित तमाम मंत्रालयों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। उत्तराखण्ड विधानसभा के युवा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विधायी एवं संसदीय प्रणाली के कुशल रणनीतिकार के साथ ही इस पद के गौरव को महानता प्रदान की। प्रदेश की किसी भी समस्या के समाधान में वे सदैव उनके सहयोगी रहे है। उन्होंने स्व. प्रकाश पंत जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सदगति दे तथा उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य, रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री अस्विनी चैबे, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड प्रेम चंद्र अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, सांसद अल्मोड़ा अजय टमटा, सांसद नैनीताल अजय भट्ट, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा प्रभारी स्याम जाजू, राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी, हरीश रावत,विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल, गंगोलीहाट मीना गंगोला, धारचूला हरीश धामी, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, लोहाघाट पूरन फर्त्याल, विधायक खटीमा पुष्कर धामी, विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक किच्छा, राजेश शुक्ला, ऋतु खंडूरी, पूर्व सांसद बलराज पासी,पूर्व विधायक गोपाल ओझा, महेन्द्र सिंह माहरा, अध्यक्ष के एमवीएन केदार जोशी,उपाध्यक्ष विधान सभा रघुनाथ सिंह चैहान,दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सत्याल,अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी,पूर्व विधायक नारायण राम आर्य,मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह,पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी,सचिव वित्त अमित नेगी,आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला,अपर सचिव एच सी सेमवाल,अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश जोशी,डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ विजय कुमार जोगदण्डे,जिलाधिकारी चंपावत रणवीर सिंह चैहान,पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ आर सी राजगुरु, धीरेंद्र गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी वन्दना,अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आर डी पालीवाल, टी एस मर्तोलिया,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया समेत प्रदेश के अन्य जनपदों से विभिन्न जनप्रतिनिधि ,व अपार जनसैलाब उपस्थित रहा।

Leave A Comment