Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



बहु पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानिए खबर

हरिद्वार । कनखल निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने बहू पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दंपत्ति का यह भी आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कनखल की ज्ञानलोक कालोनी निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा व उनकी पत्नि मंजू शर्मा ने बताया कि उनके बेटे व बहू के बीच आपसी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर न्यायालय में तलाक का मुकद्मा भी विचाराधीन है। बेटा शरद शर्मा नोएडा में रहता है। जबकि बहू पूजा शर्मा जबरन उनके रह रही है। पूजा शर्मा पिछले कई सालों से उनका शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रही है। बहू पूजा शर्मा उनके व उनकी तलाक शुदा बेटी व उसके दिव्यांग बच्चे के साथ भी मारपिटाई करती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहायक पर्यावरण अधिकारी पद से सेवानिवृत चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि बेटे शरद शर्मा की शादी 2008 में आगरा निवासी पूजा शर्मा से हुई थी। पिछले दो सालों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कि कोर्ट से पूजा को भरण पोषण के लिए महीने मे 14 हजार रुपए उनका बेटा देता है। इसके बाद भी पूजा उन्हें प्रताडित कर रही है। उन्होंने बताया कि बीती 30 मई को उनकी तलाकशुदा पुत्री और पत्नी के साथ पूजा ने मारपीट की। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पत्रकारों को मारपीट की वीडियो दिखाते हुए बताया कि बहू पूजा शर्मा ने उनकी पत्नि व बेटी के साथ उनके दिव्यांग नवासे को भी पीटा। आरोप लगाया कि पूजा शर्मा उन्हें मारना चाहती है और मकान पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बाबत जब पुलिस को शिकायत करने पहुंचे तो उनका मुकदमा नहीं लिखा गया। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से भी गुहार लगाई है। मंजू शर्मा ने रूंधे गले से कहा कि उनका अपने ही घर में रहना दुश्वार हो गया है। बहू उनके साथ रोजाना मारपीट करती है। उनकी तलाकशुदा बेटी व उसके जन्म से दिव्यांग बेटे के साथ भी मारपीट करती है। शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। मंजू शर्मा ने कहा कि कानून से मिले वरिष्ठ नागरिक के उनके अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाए। जबरन हमारे निजी आवास पर कब्जा जमाए बैठी बहू पूजा शर्मा को घर से बाहर कर हमारे प्राणों की रक्षा की जाए। वहीं पूजा शर्मा ने का कहना है कि ससुर सीपी शर्मा द्वारा एक कूट रचित वीडियो दिखाकर प्रेस के समक्ष मेरे विरुद्ध कूट रचित ढंग से योजना बनाकर प्रेस के सामने पक्ष खा है। पूजा शर्मा का कहना है कि सीपी शर्मा व ससुराल पक्ष के लोग मेरे से मारपीट करते रहते हैं जिसके संबंध में आज भी एसएसपी हरिद्वार, रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट नैनीताल, जिला जज व पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को अपने साथ हो रही लगातार हिंसक वारदातों की सूचना दी जा चुकी है। ससुर सीपी शर्मा द्वारा प्रेस को दिखाई गई वीडियो संपादित तथा अधूरी है जो कि एक जांच का विषय है।

Leave A Comment