Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, जानिए खबर

हरिद्वार । निर्जला एकादशी पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व दान आदि कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पौराणिक मान्यताओं व ज्योतिष के अनुसार निर्जला एकादशी को वर्ष में होने वाली 24 एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। बृहष्पतिवार को निर्जला एकादशी स्नान का लाभ उठाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित धर्मनगरी के तमाम गंगा घाटों पर स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देकर परिवारों के लिए मंगलकामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पंखे, शरबत, फल आदि का दान भी किया। निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घाटों पर पुरोहितों और पंडितों से निर्जला एकादशी की कथा का श्रवण भी किया। स्नान के लिए आए श्रद्धालु विभिन्न पौराणिक मंदिरों में देव प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे। पौराणिक मंशादेवी, चण्डी देवी, मायादेवी, दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सवेरे ब्रह्म मुहर्त में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिनभर चलता रहा। स्नान के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि से सर्वाधिक श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार आने वाली तमाम ट्रेन व बसें स्नानार्थियों से भरी हुई पहुंची। निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रीयों की भारी भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व बाजारों में दिनभर गहमा गहमी रही। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की और सुरक्षा व यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। हाईवे को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस के साथ नागरिक पुलिस के जवानों व अधिकारियों को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा सभी घाटों पर व मंदिरों पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यात्रीयों की भारी भीड़ दूसरे प्रदेशों से आने वाहनों का संचालन ऋषिकुल मैदान में बन गए अस्थाई बस अड्डे से किया गया। ऋषिकुल बस अड्डे पर यात्रीयों की सुविधाओं को ध्यान में नही रखा गया। बस अड्डे पर शौचालया की व्यवस्था को भी लागू नहीं किया गया। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे इधर उधर धूप के कारण भटकते रहे। बस अड्डे पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को पेड़ों की छांव में ही अपना समय बिताना पड़ा। ई रिक्शा चालकों ने जमकर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला। ऋषिकुल बस अड्डे पर यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस बल के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Comment