Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



नहीं दर्ज होंगे पत्रकारों पर सीधे मुकदमे : डीजीपी

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा है कि किसी भी पत्रकार के संबंध में अगर किसी भी थाने चैकी में कोई शिकायत आती है या कोई तहरीर आती है तो उन पर सीधे मुकदमे दर्ज नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ आने वाली शिकायत पर पहले मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और गंभीरता पूर्वक निष्कर्ष निकालने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने यह आश्वासन उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले ज्ञापन देने गए पत्रकारों को दिया। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में गत 12 जून को उत्तर प्रदेश के शामली रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल के पत्रकार अमित शर्मा पर जीआरपी इंस्पेक्टर व सिपाहियों द्वारा की गई मारपीट और न्यूज 18 के पत्रकार राजीव तिवारी के साथ दिल्ली में विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा की गई अभद्रता, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देना और पिस्टल दिखाने के मामले में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त मामलों में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आप अपने स्तर से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को पत्रकार संघ का ज्ञापन प्रेपित कर दें। पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जो ज्ञापन पुलिस महानिदेशक को दिया है उसमें पत्रकार सुरक्षा संबंधी कानून बनाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता गाली गलौज के मामले सामने आते रहते हैं ऐसे में कई बार पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती है जिसमें उनके साथ ही परिजनों को भी जानमाल का खतरा होता है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक अपने अस्तर से इस मामले में पैरवी कर जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून को अमल में लाएं इसके अलावा ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भविष्य में शामली और दिल्ली जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में निश्चित रूप से सकारात्मक कार्यवाही करेंगे और जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। इससे पूर्व उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने शामली और दिल्ली की घटनाओं की घोर निंदा की और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही उक्त मामलों में जो आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो पत्रकार संघ को मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने की और संचालन महामंत्री गिरधर शर्मा ने किया। बैठक के उपरांत अध्यक्ष चेतन गुरुंग के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेडी, भूपेंद्र कंडारी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बहुगुणा, अफजाल अहमद, संदीप नेगी, रामगोपाल शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रवीण डंडरियाल, शशि शेखर, केएस बिष्ट, संजय नेगी, राजेश, विपिन नौटियाल, किशोर रावत, पंकज गैरोला, उमाशंकर, विजय रावत, रामपाल सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Comment