Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने महाकुंभ तैयारियों की समीक्षा की

हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण कक्ष में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में समस्त अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने संत समाज की ओर से अपने सुझाव शर्त व आवश्यकतायें बतायी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार होने वाला कुंभ आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक एवं विशेष होगा। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े आयोजन में सरकार, शासन प्रशासन को संतों का आर्शीवाद मिलने तथा सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की स्थापना के बाद हरिद्वार में दूसरा महाकुम्भ आयोजित होगा। कुंभ के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल्द ही स्थाई मेला अधिकारी व मेला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि अखाड़ों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाय।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिये भारत सरकार से 5000 करोड़ की आर्थिक मदद मांगी गई है। उन्होंने कहा कि कुंभ में होने वाले स्थाई कार्यों की जल्द स्वीकृति दी जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने व भीड़ प्रबंधन में सहयोग के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के दौरान हरिद्वार में भीड़ प्रबंधन कैसे हो इसके समाधान के लिए जिलाधिकारी, पुलिस के अधिकारी व रेलवे के अधिकारी आपसी समन्वय कर सुनियोजित कार्ययोजना बनायी जाए। बैरागी कैम्प व अन्य पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अति महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाय। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ 2021 के लिए विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्य, लागत एवं उनके औचित्य सहित कुंभ मेला क्षेत्र विस्तार की आवश्यकता से भी सभी को अवगत कराया। विस्तार के लिए चिन्हित क्षेत्र उन्होंने कहा कि कुंभ 2010 की तुलना में इस बार कुंभ श्रद्धालुओं आगुन्तुकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। पुराने मेला क्षेत्र को प्र्याप्त नहीं माना जा सकता। हिलबाईपास मार्ग कुम्भ की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण किन्तु इसके धंसने व जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के चलते मार्ग सुगम नहीें है। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उक्त मार्ग का वैज्ञानिक परीक्षण शुरू कराते वैज्ञानिक तरीके से मार्ग को सुचारू बनाने की आवश्यकता है। बैठक में विभिन्न अखाड़ों ने अपने-अपने सुझाव एवं समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में सचिव शहरी विकास चंद्रेश यादव, एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment