Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



लूट का विरोध: पेट्रोल पंपों में रही हड़ताल

देहरादून । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया से 12 लाख रूपये की लूट हुई। जिसके विरोध में आज दून और मसूरी में पेट्रोल पंप बंद रखे गए। मसूरी में भी पेट्रोल पंप की हड़ताल थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़। हालांकि दोपहर एक बजे एसएसपी के अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हो गई। प्रेमनगर में बीती देर रात हुई लूट की इस घटना के बाद मंगलवार को दून के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी के नेतृत्व में गांधी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बैठक हुई। पेट्रोल पंपों की हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। पेट्रोल पंप के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रेमनगर के व्यापारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए आज अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि पूरी तैयारी के बाद घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी कि पेट्रोल पंप मालिक किस समय रकम लेकर निकलते हैं। व्यापारियों ने लुटेरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि सोमवार की रात देहरादून में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की है। पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया कार से अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच करीब रात को साढ़े नौ बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकलने लगा। गगन ने अपना बैग पकड़ लिया और बदमाश को धक्का देकर कार में बैठने लगे। इसी बीच दूसरा बदमाश आया और गगन के कंधे पर गोली मार दी। गगन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश बैग लेकर वहां से भाग गए। गगन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave A Comment