Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जरूरतमंद बच्चों के सपने पूरा कर रहा है अपने सपने संस्था

देहरादून | अपने सपने वेलफेयर सोसायटी (अपने सपने एनजीओ) विगत पाँच वर्षों से देहरादून में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के जीवन शैली एवम उनके शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है | अपने सपने एन. जी. ओ. के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि संस्था वर्तमान समय में 140 से अधिक बच्चो की पढाई और सामाजिक उत्थान में कार्यरत है. विदित हो कि अपने सपने एनजीओ द्वारा बहुत से बच्चो के लिए अधिकाधिक प्रसंशनीय कार्य किये गए | अजय नामक बच्चा जो आज से पाँच साल पहले सड़को पर कूड़ा बीनता था संस्था द्वारा उसको स्कूल में दाखिला दिलवाया गया, वर्तमान समय में यही अजय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला ग्रांट सुभाषनगर देहरादून में अपने कक्षा पाँचवी में प्रथम स्थान प्राप्त किया . इस वर्ष अजय छठी कक्षा दून एकेडमी स्कूल में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा रहे है , यही नही पिछले साल संस्था के आयोजित तृतीय एवम चतुर्थ वार्षिक उत्सव में जरूरतमन्द बच्चे अजय और देवानंद मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा को भी विद्यमान किया | संस्था द्वारा इस बदलाव रूपी कार्य से अब यह अजय अन्य ऐसे बच्चों के लिए प्रेणास्रोत बना | सिमरन नामक मासूम बच्ची को दो साल पहले ना बोलने के कारण स्कूल में दाखिला प्राप्त नहीं कर पाई अपने सपने एन. जी. ओ. के सदस्यों द्वारा सिमरन बच्ची के आत्मविश्वास में बदलाव कर उसको पढ़ाई, नृत्य और गायन सीखा कर उसका आत्मविश्वास बढ़ाया गया.वर्तमान समय में अब यही सिमरन उसी स्कूल में जहा पर दाखिला प्राप्त नहीं कर पायी थी वह सातवीं कक्षा में अपनी शिक्षा रुपी अलख जगा रही है. मनीषा नामक बच्ची जो किसी समय लोगो के घरो में साफ़ सफाई करने जाती थी संस्था के सदस्यों द्वारा एक बदलाव रूपी प्रयास से अब वही मनीषा वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ साथ कंप्यूटर रुपी शिक्षा प्रदान की,जिससे वो वर्तमान समय में एक हिंदी समाचार पत्र के लिए हिंदी लेखनी का कार्य कर रही है | अब पढ़ाई के साथ साथ मनीषा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है |

इन्ही बच्चों रूपी सामाजिक बदलाव के क्रम में अपने सपने संस्था फेस टू फेस नामक अभियान शुरू किया है जिनमे पहले अभियान के तहत बिंदाल पुल के नीचे स्थित मलिन बस्तियों के बच्चों की शारीरिक स्वच्छता के साथ उनके वेष -भूषा में बदलाव लाया गया |

वार्ता के दौरान उन्होंने कहा यह अभियान दूसरे चरण में अन्य मलिन बस्तियों की ओर रुख करेगा | इस अभियान के तहत उन बच्चों के परिवार को ईनाम स्वरूप 1000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जो परिवार अपने बच्चों को निरन्तर उनके शारीरिक स्वच्छता व वेष- भूषा में बदलाव स्थिर रखे रहेंगे | संस्था इस अभियान के तहत मलिन बस्तियों के बच्चों की स्वच्छता एवम स्वास्थ्य में एक अच्छा बदलाव आ सके जिससे समाज उनको अपना सके |

संस्था इन सभी अभियान के साथ भूख – “हर पेट मे रोटी ” नामक अभियान चला रही है जागरूकता के तहत लोगो को खाना बर्बाद ना कर असहाय एवम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की अपील करती आ रही है साथ ही संस्था के सदस्य देहरादून के कुछ रेस्टोरेंट एवम हॉस्टलों से बचे हुए खाने को एकत्रित कर सड़क के फुटपाथ पर जरूरतमंद भूखे सो रहे लोगों को खाना खिलाने का कार्य करती आ रही है |

संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को खेल रूपी गुण भी सिखाया जाता है जिससे उनके प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सके |

इसके साथ साथ अपने सपने संस्था मुस्कान नाम से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संस्था के उन जरूरतमन्द बच्चो का जन्मदिन भी मनाता है जिन बच्चों का जन्मदिन उस माह होते है ,उस दिन जन्मदिन के सभी कार्यक्रम इन जरूरतमन्द बच्चों के लिए संस्था में किये जाते है |

यह अपने सपने टीम कर रही बच्चो के सपने पूरे

अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू गुप्ता, प्रोजेक्ट हेड रितु गुप्ता, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मीना गुप्ता , सूरज खोलिया , हिमांशु, सचिव हिमांशु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, कोषाध्यक्ष विनय , स्वाति जोशी, वॉलेंटियर के रुप में आकांक्षा नैथानी, सोनम उनियाल आदि

Leave A Comment