Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने राजभवन की पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का किया विमोचन

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राजभवन की पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का विमोचन किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनके पति प्रदीप कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘देवभूमि संवाद’ के प्रकाशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राजभवन की गतिविधियों के दस्तावेजीकरण का अच्छा प्रयास है। रावत ने कहा कि राजभवन की भूमिका सदैव संरक्षक और मार्गदर्शक की रहती है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मौर्य सदैव आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के सरोकारों के प्रति सजग रहती हैं। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि उन्हें उत्तराखण्ड की राज्यपाल के रूप में देवभूमि की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। संवैधानिक दायित्वों और मर्यादाओं का पालन करते हुए उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास में योगदान करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पद की शपथ लेने के तीन माह के भीतर मैने प्रदेश के सभी जनपदों का व्यापक भ्रमण किया और लोगों से मुलाकातें की। मुझे यहाँ की महिलाओं ने विशेष रूप से प्रभावित किया। उत्तराखण्ड के निर्माण से लेकर इसके विकास के सभी आयामों में यहाँ की मातृशक्ति की बड़ी भूमिका रही है। सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु ने कहा कि देवभूमि संवाद का प्रकाशन राज्य निर्माण के बाद से एक प्रथम प्रयास है। इससे पूर्व राजभवन द्वारा दो कॉफी टेबल बुक्स और पूर्व राज्यपाल के सिलेक्टेड दीक्षांत संबोधनो की एक पुस्तक प्रकाशित हुई है। लेकिन राज्यपाल से जुड़े सभी कार्यक्रमों, भाषणों का यह पहला डॉक्युमेंटेशन है। देवभूमि संवाद के इस प्रथम अंक में राज्यपाल मौर्य के प्रथम छह माह के सार्वजनिक कार्यक्रमों, भेंटों और महत्वपूर्ण बैठकों की जानकारी संकलित की गई है। सविच राज्यपाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही राज्यपाल मौर्य ने प्रदेश के सभी जनपदों के भ्रमण का लक्ष्य निर्धारित किया जिससे वे यहाँ के लोगों को, उनकी समस्याओं को, उनकी संभावनाओं को भली-भांति जान सके। गुणवत्ता युक्त शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा राज्यपाल की प्राथमिकताओं में हैं। उपनिदेशक सूचना राजभवन नितिन उपाध्याय ने कहा कि इस पत्रिका में राज्यपाल मौर्य के कार्यकाल के प्रथम छः माह के कार्यक्रमों का विवरण है। यह उनके महत्वपूर्ण भाषणों और दीक्षांत संबोधनो का संग्रह है। देवभूमि संवाद पुस्तिका आवरण पृष्ठ सहित कुल 168 पृष्ठों की है। इस पुस्तिका में 6 खण्ड हैं जिसमें राज्यपाल के कार्यक्रमों का विवरण, दीक्षांत भाषणों का संकलन, अन्य कार्यक्रमों के भाषणों का संकलन, फोटो गैलरी, प्रेस कवरेज आदि सम्मिलित है। पुस्तिका में कुल 150 चित्र हैं। पुस्तिका में पूर्व राज्यपालों की तस्वीर और कार्यकाल का विवरण भी है। आगामी अंको में इसे और बेहतर बनाने की कोशिश रहेगी। इस अवसर पर विधि परामर्शी राज्यपाल कहकशां खान, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, परिसहाय राज्यपाल डाॅ0 असीम श्रीवास्तव एवं मेजर मुदित सूद, वित्त नियंत्रक खजान पाण्डेय, वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ0 महावीर सिंह, डाॅ0 ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment