Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नहीं मिलेगा दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ

देहरादून । देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) छात्रों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। बार-बार निदेशालय को पत्र लिखने के बाद भी कोई जवाब न मिलने के बाद कॉलेजों ने मेरिट जारी करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, एमकेपी और डीबीएस कॉलेज ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पांच को पहली सूची डीएवी में बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट में चयनित छात्रों के दाखिले आठ जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इससे पहले फॉर्म भरने वाले छात्रों को तीन और चार जुलाई को त्रुटि सुधार का समय दिया है। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि 4,845 छात्रों ने ऑनलाइन और 6,512 छात्रों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया है। कुल 11,357 छात्रों ने फॉर्म भरा है। मीडिया प्रभारी डॉ. हरि ओम शंकर ने बताया कि पांच जुलाई से प्रवेश के लिए आवेदनपत्र मुख्य कार्यालय से खरीद सकते हैं। मेरिट लिस्ट में आए हुए छात्र अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ आठ जुलाई से महाविद्यालय पहुंचें। एसजीआरआर में बीए, बीएससी दाखिलों की पहली सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि 3011 छात्रों ने दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से बीएससी के लिए 1698 छात्र और बीए के लिए 1313 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। तीन को मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी करने के बाद कॉलेज प्रशासन दस जुलाई से दाखिले शुरू करेगा। दूसरी ओर, कॉलेज ने बीते रोज से एमए, एमएससी दाखिलों के पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराए जा सकते हैं। एमकेपी मेें बीए, बीएससी और बीकॉम दाखिलों के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि अभी तक बीए के लिए 1107, बीकॉम के लिए 424 और बीएससी के लिए 366 पंजीकरण हो चुके हैं। जो छात्राएं अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाई हैं, वह सात जुलाई तक पंजीकरण करा सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।डीबीएस में नए सत्र के दाखिलों के लिए फॉर्म भरने की तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि अभी तक 3897 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें बीए में 1241, बीएससी सीबीजेड में 720, बीएससी पीसीएम में 1354, बीएससी पीएमडी में 223, बीएससी पीएमजी में 215, बीएससी बीजेडजी में 144 छात्रों के पंजीकरण शामिल हैं।

Leave A Comment