Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के मेगा हेयर शो ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ का धमाल

अभिनेत्री निया शर्मा ने रैम्प पर बिखेरा जलवा

देहरादून । समकालीन फैशन को नया आयाम देने के लिये रेट्रो-प्रेरित प्रचलन फिर लौट आए हैं। सैलून पेशेवरों और तकनीशियनों के लिये विशेष रूप से तैयार हेयर केयर, कलर और स्टाइल की अग्रणी उत्पाद श्रृंखला स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने आज आधुनिक फैशन प्रेमियों के लिये विंटेज स्टाइल्स का अपना नया कलेक्शन रेट्रो रीमिक्स लॉन्च किया। यह कलेक्शन देहरादून में स्ट्रीक्स् प्रोफेशनल के मेगा हेयर शो ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ के वर्ष 2019 के संस्करण में लॉन्च किया गया। आर्गन सीक्रेट्स हेयर कलर, कैन्वोलाइन स्ट्रेटनिंग क्रीम और होल्ड एंड प्ले स्टाइलिंग रेन्ज जैसे उत्पादों से रेट्रो रीमिक्स काले, सुनहरे और तांबे के रंग तथा भूरे शेड्स को मिलाकर भारतीय महिलाओं के लिये सुसंस्कृत रेट्रो स्टाइल्स की एक श्रृंखला निर्मित करता है। अपने नये कलेक्शन के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोशेल छाबड़ा, प्रोफेशनल डिविजन हेड, हाइजीनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट ने कहा, ‘‘स्ट्रीक्स प्रोफेशनल को अपनी नई विंटेज रेन्ज प्रस्तुत कर गर्व महसूस हो रहा है, जो पश्चिम में मर्लिन मुनरो और ऑड्री हेपबर्न और पूर्व में जीनत अमान और हेमा मालिनी जैसे स्टाइल आइकन्स के लिये बनी 70 के दशक की अल्ट्रा-ग्लैमरस हेयरस्टाइल्स से प्रेरित है। ब्राउन पैलेट को रेखांकित करने वाला हमारा कलेक्शन विशेष रूप से फैशन प्रेमी भारतीय महिलाओं के लिये तैयार किया गया है। यह पुराने सौंदर्य और समकालीन ताजगी का मिश्रण है और रेट्रो रीमिक्स को पुराने और नये का संपूर्ण संगम बनाता है।’’ अभिनेत्री निया शर्मा ने इवेंट में शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा। अपने रेट्रो चिक हेयरडू में उन्होंने लोगों को मुग्ध कर दिया और साथ में अन्य मॉडल्स ने भी अपने क्लासिक अंदाज से लुभाया। इस इवेंट में कई प्रकार के हेयरस्टाइल्स का प्रदर्शन किया गया, जैसे रोमांटिक अंबर रेट्रो चिगनॉन, बॉफैंट फुज स्लीक, डार्क चॉकलेट प्रीसिजन बॉब, अनडन बीज मेसी पोनीटेल, जिप्सी टैंगरिन ब्लॉन्ड हार्ट शेप्ड ब्रेड, जिन्हें इस कलेक्शन के उत्पादों से तैयार किया गया था। स्वीडन के इंटरनेशनल सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट जोकिम रूस, जिन्हें ‘किंग ऑफ हेयर’ भी कहा जाता है, वर्ष 2019 के ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ इवेंट में ट्रेनिंग सेशंस की मेजबानी कर रहें हैं । उन्होंने कहा, ‘‘मैं दूसरी बार स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स के मेगा हेयर शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ में हाई प्रोफाइल लॉन्चेंज के अलावा भारत के सौंदर्य तकनीशियनों को नया ज्ञान पाने और हेयरस्टाइलिंग के सम्बंध में सीखने का अवसर भी दिया जाता है, जिससे वह अपनी कला में असली विशेषज्ञ के रूप में उभरते हैं।’’ जोकिम रूस को हेयर एंड बीयॉन्ड 2019 के ट्रेनिंग सेशंस में स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के टेक्निकल हेड एग्नेस चेन का साथ मिला, दोनों ने स्टाइलिंग टिप्स साझा किये, हेयरकट पर ट्यूटोरियल दिये और दर्शकों को कलरिंग टेक्निक्स के बारे में बताया। स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने ‘हेयर एंड बीयॉन्ड’ के माध्यम से हेयर प्रोफेशनल्स को शिक्षित करना जारी रखा है और भारतीय पेशेवरों के लिये अंतर्राष्ट्रीय मानक तथा वैश्विक तकनीकें उपलब्ध कराई हैं। कंपनी दिल्ली, कोलकाता, काठमांडू, मुंबई, चेन्नई और देहरादून में लॉन्च के बाद, अब रेट्रो रीमिक्स का प्रदर्शन भारत के कई अन्य शहरों में करेगी, जिनमें जम्मू, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, बेंगलुरु, जयपुर और फरीदाबाद शामिल हैं।

Leave A Comment