Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग कार्यालय भवन का हुआ लोकार्पण

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित पर उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोग द्वारा पारित महत्वपूर्ण आदेशों के सेवावार विवरण पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के अधिकार आयोग को स्थाई भवन मिलने से आम नागरिकों को पदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ समयबद्धता के साथ उपलब्ध होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान करना जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम लाने का मुख्य उद्देश्य जन हित से जुड़े सरोकार व जन समस्याओं का समाधान करना है। सेवा के अधिकार में 217 सेवाएं अधिसूचित हुई हैं व 117 सेवाएं जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अन्य सेवाओं को भी इस अधिनियम में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समस्याओं का समाधान समय पर होना जरूरी। जन समस्याओं के निराकरण में देरी करने वालों पर दण्ड की व्यवस्था का प्राविधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कड़ा निर्णय लिया है कि जो लोग कार्य के प्रति लापरवाही कर रहे हैं या जिनका आउटकम ठीक नहीं है, उन्हें समय से पूर्व सेवा निवृत्ति पर विचार किया जायेगा। अपने कार्यों के प्रति अधिकारियों व कर्मचारियों का सजग होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सीएम डैशबोर्ड बनाया गया है, जो आउटकम बेस है। सीएम हैल्पलाईन 1905 पर शिकायतकर्ता यदि कोई शिकायत करता है, तो समस्या का समाधान तब तक नहीं माना जायेगा, जब तक शिकायतकर्ता यह नहीं कहता कि समस्या का समाधान हो गया है। सरकार का प्रयास है कि जन सरोकार से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सेवा अधिकार आयोग के भवन बनने से प्रदेशवासियों की समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना, उज्ज्वला जैसी जनहित से जुड़ी योजनाओं को और मजबूती प्रदान करने में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त आलोक कुमार जैन ने कहा कि सेवा का अधिकार आयोग में पिछले चार सालों में 17500 मामलों में सुनवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगां को सशक्त बनाने व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सेवा का अधिकार आयोग का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो सेवाएं इसमें अधिसूचित होनी हैं, यदि वे जल्द अधिसूचित होती हैं, तो जन समस्याओं के निराकरण में और तेजी आयेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त डी. एस. गर्ब्याल, पूर्व आयुक्त सुभाष जोशी, सचिव पंकज नैथानी व अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment