Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



विज्ञापन आवंटन में बरती जा रही भेदभाव ,पत्रकारों ने किया धरना-प्रदर्शन

26 जुलाई को सूचना निदेशालय में पत्रकार करेंगे तालाबंदी

देहरादून । प्रदेश के छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के साथ विज्ञापन आवंटन में बरती जा रही भेदभावपूर्ण नीति के विरोध में पत्रकारों ने गुरुवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले सूचना निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना था कि सूचना विभाग द्वारा छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो कि ठीक नहीं है। अमर शहीद श्रीेदेव सुमनन की पुण्यतिथि पर हर वर्ष विज्ञापन जारी होता आया है लेकिन इस बार यह विज्ञापन छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों को नहीं दिया गया। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर आधारित विज्ञापन शीघ्र जारी न किया गया तो 26 जुलाई को सूचना निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी। विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकार गुरुवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में एकत्रित हुए और सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। यह सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करीब तीन घंटे चला। इस दौरान महानिदेशक सूचना डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की अनुपस्थिति में अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर आधारित विज्ञापन शीघ्र जारी न किया गया तो 26 जुलाई को सूचना निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी। पत्रकारों का कहना था कि प्रदेश से प्रकाशित हो रहे समाचारपत्र-पत्रिकाओं की सूचना विभाग के वर्तमान महानिदेशक डा. मेहरबान सिंह बिष्ट के कार्यकाल में निरंतर उपेक्षा हो रही है। पहले हरेला पर्व का विज्ञापन रोका गया और अब श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर आधारित विज्ञापन केवल गिने चुने आधा दर्जन समाचारपत्रों को जारी किया गया। पत्रकारों का कहना था कि सूचना विभाग की मनमानी नहीं चलेगी। धरना स्थल पर आयोजित सभा को नरेश मनोचा, दिनेश शक्ति त्रिखा, अनिल वर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, शिवप्रसाद सेमवाल, चन्द्र शेखर जोशी, विकास गर्ग, संजीव पंत, आलोक शर्मा, जीतमणि पैन्यूली, वीरेंद्र दत्त गैरोला, अमित सिंह नेगी, केशव कुमार पचैरी, सोमपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश मनोचा ने की व संचालन विकास गर्ग ने किया। पत्रकारों का कहना था कि श्रीदेव सुमन से सम्बंधित विज्ञापन तत्काल जारी किया जाए, क्योंकि यह मात्र विज्ञापन का मामला नहीं है वरन पत्रकारों के आत्मसम्मान से जुड़ा मामला है। अगर इस न्यायोचित मांग को न माना गया, महानिदेशक द्वारा हठधर्मिता दिखाई गई तो उग्र आंदोलन होगा जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। विज्ञापन जारी न किए जाने पर 26 जुलाई को सूचना निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी। पहुचेंगे। धरना-प्रदर्शन में बिजेन्द्र कुमार यादव, एन.के. गुप्ता, वीरेंद्र दत्त गैरोला, नरेश बलोनी, लल्लि ढौंडियाल, सर्वेश्वर प्रसाद लखेड़ा, मामचन्द शाह, नीलेश कुमार, अनिल मनोचा, रचना गर्ग, दीपक शाह, प्रकाश कुलाश्री, आशीष नेगी, अनुराग गुप्ता, चन्दन एस कैन्तुरा, अनूप ढौंडियाल, अरुण नेगी, अवधेश नौटियाल, विनय कुमार आदि पत्रकार शामिल हुए।

Leave A Comment