Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



डीएम ने डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून । जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ वैक्टर जनित रोगों (डेंगू, मलेरिया, इत्यादि) के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, के क्षेत्रवार स्वास्थ्य प्रभारी, नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश के अधिकारियों से पिछली बैठक में डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रत्येक अधिकारी से निर्गत आउटकम का स्पष्ट विवरण प्राप्त किया। उन्होंने जिला वैक्टर जनित रोग निवारण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत कार्यों की प्रगति से असंतुष्टि व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि वे कार्यप्रणाली में सुधार करें और कार्य की गम्भीरता को समझते हुए कार्य करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के गुप्ता को अपने स्तर पर भी वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम कार्यों की रूटीनवार बैठक लेते हुए उसकी निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी के कार्यों पर विशेष निगरानी रखते हुए उसकी प्रगति बढाने और शिक्षा, बाल विकास, नगर निगम, पंचायतीराज जैसे विभागों से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते हुए डेंगू के प्रकोप से निजात दिलाने के प्रयास करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश से भी संवेदनशील क्षेत्रों में मच्छर के प्रकोप से छुटकारा के लिए की गयी फाॅगिंग, चूना छिड़काव, अवरूद्ध जल की निकासी और लोगों को इसके लिए जागरूक करने के प्रयासों का विवरण प्राप्त किया और उनको भी अपनी प्रगति को बढाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को डेंगू व मलेरिया प्रकोप के निस्तारण अभियान में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने और लोगों को इसके लिए व्यापक पैमाने पर जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी और अगली बैठक में स्पष्ट आंकड़ों और किये गये कार्यों की स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत करेगें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान अवगत कराया कि डेंगू के 3 प्रकार होते हैं, साधारण डेंगू,इमरजिव और डेंगू शाॅक सिण्ड्रोम। बैठक में बताया गया कि जनपद में डेंगू के अब तक 67 मामले सामने आये हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्तध्राजस्व बीर सिंह बुदियाल, मुख्य चिकित्साध्किााीर एस.के गुप्ता, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश चरतर सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment