Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



युवा किसानों को रोजगारपरक प्रशिक्षण जल्द : डीएम मंगेश

किसान 27 अगस्त तक फार्म भरकर करें जमा

रुद्रप्रयाग । सितम्बर माह से प्रारम्भ होने वाले यंग फार्मर स्कूल के आवेदन प्रपत्र समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों, न्याय पंचायत प्रभारियों व उद्यान सचल दल में उपलब्ध हैं। ऐसे नवीन कृषक जो कि 35 वर्ष से कम आयु वर्ग (युवक व युवती) को कृषि व कृषि सम्बद्ध क्षेत्रों (मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, रेशम आदि) में एक माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक कृषक आवेदन फार्म भरकर 27 अगस्त तक नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र, न्याय पंचायत व उद्यान सचल दल में जमा करा सकते हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आवेदकों के लिए आवेदन का प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें आवेदकों को अपना नाम, जन्म तिथि, आयु, शैक्षिक योग्यता, पता आदि की जानकारी निर्धारित प्रारूप के अनुसार भरकर देनी होगी। प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि नवीन कृषकों को प्रशिक्षण में जनपद के प्रगतिशील कृषकों के अनुभव एवं विचार जो माइग्रेशन एवं रिवर्स माइग्रेशन एवं वर्तमान स्थिति, देश के साथ वैश्विक परिदृश्य तथा वर्तमान कृषि का परिदृश्य के लिए कृषि एवं रेखीय विभागों की भूमिका, भारत में मानसून पैटर्न और उसके भारतीय कृषि पर प्रभाव, मृदा परीक्षण का महत्व, लाभदायक जीवाणुओं की भूमिका, उच्च उत्पादन की कृषि तकनीकी, जैविक खेती की तकनीकियां, वैज्ञानिक विधि से फसलों की बुवाई की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही महानगरों की ओर निराशाजनक पलायन बनाम पहाडों में उन्नत खेती एवं आर्थिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा व फील्ड विजिट कराया जाएगा। प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षक सामग्री का निर्धारण कृषि एंव उद्यान विभाग द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक यंग फार्मर प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर लाभ अर्जित करें।

Leave A Comment