Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन छात्रसंघ चुनाव में सुनिश्चित करेंः डीएम

देहरादून । देहरादून जिले के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम को लेकर आज यहां जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं चीफ प्रोक्टर की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अुनरूप लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर छात्रसंघ चुनावों को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने के निर्देश महाविद्यालयों के प्राचार्यो को दिए। बैठक में उन्होने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत् नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने से सम्बन्धित महाविद्यालयों के प्राचार्य, मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने उपस्थित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों एवं चीफ प्रोक्टर को अवगत कराया कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पुलिस की निकहवानी में रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव का प्रचार केवल महाविद्यालयों के कैम्पस में किया जायेगा तथा लिंगदोह समिति की सिफारिसों की जानकारी छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अवगत कराई जाय। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के आधार पर वोट नही लिया जाना चाहिए। साथ ही नीति एवं कार्यक्रमों पर आलोचना हो तथा व्यक्तिगत आलोचना न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि भा0द0स0 की धारा 9 के अन्तर्गत रिश्वत व लालच देकर वोट मांगना गम्भीर अपराध है। बैठक में बताया कि कालेज में माॅनिटरिंग कमेटी का गठन करते हुए हुड़दंग एवं उपद्रव करने वालों पर पैनीनजर रखने के साथ ही चुनाव में नामांकन प्रकिया उपरान्त चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन कर छात्रसंघ चुनाव के लिए लिंगदोह समिति की शिफारिसों से अवगत कराया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत ने छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए अभी से व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कराये जाने की बात कही। छात्रसंघ चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में महाविद्यालयों के प्राचार्योंध्चीफ प्रोक्टरों द्वारा अपने सुझाव भी रखें। बैठक में डीएवी के प्राचार्य अजय सक्सेना, मसूरी के एस.पी जोशी, ऋषिकेश एम.डी नाथ्वाल, डाॅ साधना गुप्ता प्राचार्य एम.के.पी, डाॅ राधा डिमरी, संदीप नेगी, डाॅ दिलीप शर्मा, डाॅ वीसी पाण्डेय प्राचार्य डीबीएस समेत, नगर मजिस्टेªट अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment