Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



फर्जी दस्तावेज एवं खाते तैयार कर छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित की गयी एस0सी0एस0टी0, ओ0बी0सी0 दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में हुई अनियमितता शिकायत पर की जॉच हेतु गठित एस0आई0टी0 द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं टिहरी गढ़वाल में सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों, बैंकों एवं सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जनपद ऊधमसिंह नगर में जॉच टीमों द्वारा जसपुर तथा बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत जाकर जॉच की गयी और छात्रों का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया कि कतिपय छात्रों को स्थानीय दलालों द्वारा 1- दूसरी योजना का लाभ दिलाने हेतु  2- पूर्व में अध्ययनरत रहे कक्षा की छात्रवृत्ति दिलाने हेतु उनसे शैक्षिक, जाति, स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं उनके पिता का आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर शैक्षणिक संस्थानों के स्वामियों के साथ मिलकर समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति प्राप्त की 3- समान्य वर्ग के छात्रों को एस0सी0एस0टी0 एवं ओ0बी0सी0 वर्ग में दिखाकर  4- छात्रों का शैक्षणिक संस्थानों में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति प्राप्त की। 5-छात्रवृत्ति लाभार्थी सूची में अंकित कतिपय  छात्रों का पता तस्दीक नहीं हुआ। बाजपुर क्षेत्र के दलालों द्वारा ऋषि इंस्टीट्टयूट आफ इंजिनयरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी प्रतापपुर मेरठ में स्थानीय छात्रों का उक्त संस्थान में दाखिला फर्जी दस्तावेज तैयार कर व फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी है। उक्त कार्य से दलालों शैक्षणिक संस्थान स्वामी तथा बैंक की सांठ गॉठ पायी गयी। जसपुर क्षेत्र में भी स्थानीय दलालों द्वारा ब्राईटलैण्ड कॉलेज रेवाडी हरियाणा में स्थानीय छात्रों का दाखिला फर्जी दस्तावेज तैयार कर व फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी है। शिक्षण संस्थानों ऋषि इंस्टीट्टयूट आफ इंजिनयरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी प्रतापपुर मेरठ तथा बा्रईटलैण्ड काॅलेज रेवाडी हरियाणा एंव सम्मिलित दलालों के विरूद्व थाना बाजपुर एवं थाना जसपुर में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं दलालों एवं बैको के विरुद्ध जाँच की जा रही है।जनपद नैनीताल में की गई जॉच के दौरान ज्ञात हुआ कि उत्तर प्रदेश के हापुड स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी को जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल के कार्यालय से 28 छात्रों की छात्रवृत्ति कुल रू0 20,63,900- के चैक प्रेषित किये गये थे। एस0आई0टी0 द्वारा इन छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की सूची को भौतिक रूप से सत्यापित किया गया तो किसी भी लाभार्थी द्वारा उक्त संस्थान में शिक्षा ग्रहण करना एवं उक्त छात्रवृत्ति प्राप्त किया जाना नही पाया गया, हापुड में स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक की शाखा में कभी खाता न खोलना और न ही किसी प्रकार की दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्राप्त करना पाया गया। इस प्रकार प्रकरण में वर्ष 2014-15 में उप निबन्धक, मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड व उसके विचैलियों तथा अन्य के द्वारा इण्डियन ओवरसीज बैंक शाखा हापुड के कर्मचारियोंध्अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अपराधिक षडयंत्र करते हुये कूटरचित दस्तावेज तैयार व प्रयोग कर सरकारी धन को अवैध रूप से प्राप्त किया गया। प्रकरण में उचित धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। जनपद टिहरी गढ़वाल में थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत अन्नपूर्णा फूड क्राफ्ट  इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट (एएफसीआई) द्वारा की गयी अनियमित्ताओं के कारण सरकारी धन का दुर्विनियोग गबन किये जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

Leave A Comment