Breaking News:

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026



डांडिया एंड गरबा रास व अंदाज-ए-दून 5 अक्टूबर को , जानिए खबर

देहरादून । द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा 5 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित होटल साॅलिटेअर में ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019 व अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन‘ का आयोजन किया जाएगा। पिछले आठ वर्षों से द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार सफलता के साथ ‘डांडिया एंड गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक डांडिया व गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी जानकारी आयोजक व द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मीतू बंसल ने दी।मीतू बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, इस साल यह कार्यक्रम सामाजिक सामुदायिक संस्था द यलो वरान्दा के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। शाम 5 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत दूर्गा पूजा के साथ होगी। उसके बाद पारिवारिक कार्यक्रम, नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां आदि कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। इसके अलावा डांडिया रास, गरबा, डीजे व स्वादिष्ट व्ंयजनों के साथ खूब धमाल और मस्ती होगी।उन्होंने यह भी बताया कि रोमांच से भरी इस शाम में महिलाओं के लिए अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें त्यौहारों संबंधी  साज-सज्जा वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी जाएंगी। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए कार्यरत ‘गूंज‘ संस्था द्वारा तैयार कलेक्शन का स्टाॅल व डोनेशन स्टाॅल भी लगाया जाएगा।5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019 के लिए आकर्षक व पारंपरिक परिधानों का ड्रेस कोड रखा गया है। मीतू ने आगे कहा कि, द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित डांडिया एंड गरबा रास में पारिवारिक वातावरण के साथ सुरक्षा व सभ्यता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य भारतीय परंपराओं के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बचाये रखना व लोगों को सभ्याता व संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।क्रिएटिव हब टीम की रेनू गर्ग ने बताया कि, ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019‘ का संचालन सिंगर व सेलीब्रिटी एंकर नवाब करेंगे। नेहरू कलोनी स्थित द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा पिछले आठ वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रेसवार्ता में क्रिएटिव हब टीम मेंबर्स दीपक भट्ट, रेनू गर्ग, मनीष थपलियाल व द यलो वरान्दा टीम से सपना बटोला, अपूर्वा बनर्जी, आयुषी गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave A Comment