Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



भारत रंग महोत्सव 2020: देहरादून में पहली बार नाट्य महोत्सव का होगा आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से आयोजित 21 वें भारत रंग महोत्सव (बीएमआर) के समानांतर आयोजन के तौर पर नाट्य महोत्सव का आयोजन देहरादून में पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से हो रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरूआत 6 फरवरी से होगी और यह 12 फरवरी तक चलेगा। भारत रंग महोत्सव, 2020 के समानांतरण संस्करणों का आयोजन देहरादून के अलावा दिल्ली, शिलांग, नागपुर, विल्लुपुरम और पुदुचेरी में भी हो रहा है।  एनएसडी के प्रमुख (टीआईई) अब्दुल लतीफ खताना ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन 6 फरवरी 2020 को शाम 6.00 बजे न्यू ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग (उत्तराखंड सरकार) द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमामय बनाएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहेंगे। यह समारोह विशेष अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार लीलाधर जगुड़ी और प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं सिनेमा अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की गौरवमय उपस्थिति में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह के बाद महाकवि भास द्वारा लिखित नाटक चारूदत्ता का भव्य प्रदर्शन होगा जिसका निर्देशन भूपेश जोशी ने किया है।

सात सराहनीय नाटकों की होगी शानदार प्रस्तुति

महोत्सव के दौरान, उत्साही थिएटर प्रेमियों को आधुनिक थिएटर के साथ-साथ क्षेत्रीय नाटकों से रूबरू होने का अनोखा अवसर मिलेगा। दर्शकों को क्षेत्रीय नाट्य स्वरूपों और अंतराष्ट्रीय नाटकों के लाजवाब सम्मिश्रण को देखकर अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा। देहरादून में 21 वें भारत रंग महोत्सव के दौरान भारत तथा विश्व भर से चुने गए सात सराहनीय नाटकों की शानदार प्रस्तुति होगी जिन्हें बहुत ही सलीके के साथ क्युरेट किया गया है।  इस महोत्सव में चार भारतीय नाटक और तीन विदेशी नाटकों का मंचन होगा। जिन भारतीय नाटकों का मंचन होगा उनमें दो नाटक बंगला में हैं, एक नाटक असमिया में तथा एक नाटक मलयालम में है जबकि श्रीलंका के नाटक अंग्रेजी में तथा नेपाल के नाटक नेपाली भाषा में होंगे।

6 फरवरी को को शुभारंभ

6 फरवरी को उद्घाटन नाटक के तौर पर प्रदर्शित होने वाले नाटक चारुदत्ता की कथावस्तु न केवल उस कालखंड के भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि आधुनिक समाज के पतनशील मूल्यों पर भी प्रकाश डालता है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से प्यार और भाईचारे का स्थान धोखे, चालाकी और अपराध ने ले लिया है।

Leave A Comment