Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



“आप” की जीत पर उत्तराखण्ड में आप कार्यकर्ताओें में खुशी की लहर

देहरादून । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल सकी है। दोबारा केजरीवाल को मिले जनाधार को उत्तराखण्ड  के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र की जीत बता रहे हैं। आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद तमाम एक्जिट पोल के जो नतीजे दिखाये गये थे वही नतीजे कमोवेश मतगणना के समय भी देखने को मिले है। आप एक बार फिर 51 फीसदी मतों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज करने में सफल रही है। बीते चुनाव में 30 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ तीन सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार अपने वोट प्रतिशत में 9 फीसदी इजाफे के साथ दहाई के अंक के नीचे ही सिमटती दिख रही है और सत्ता में आने के उसके मंसूबे चूर चूर हो गये है। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपनी सरकार के काम की जीत और भाजपा की नफरत की राजनीति को हार बताया है। वहीं भाजपा इस हार को स्वीकार करने में भी हिचकती दिख रही है। दरअसल भाजपा को इस चुनाव के इस तरह के नतीजों की संभावनाएं कतई भी नहीं थी। भाजपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उसने चुनाव प्रचार में न सिर्फ अपनी पूरी फौज उतारी थी। जिसमें 200 से अधिक सांसद व 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित खुद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री तक शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद भी उनके नारे-दावे तथा गाली और गोली पर अरविन्द केजरीवाल व उनकी सरकार का काम भारी पड़ा है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के मुकाबले न तो अपनी पार्टी का कोई मुख्यमंत्री चेहरा पेश किया था और न स्थानीय मुद्दों को कोई खास तव्वजो दी गयी थी। भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों व मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ी थी जबकि आप ने अपने पांच सालों के काम काज को ही अपना चुनावी मुद्दा बनाया था।

Leave A Comment