Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी

देहरादून में होगा आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का चातुर्मास

2 अगस्त को मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन  एवं 16, 17 एवं 18 अगस्त को दीक्षा दिवस

 

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज एवं आचार्य गुरुदेव समयसागर जी महाराज की प्रत्यक्ष शिष्या, आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का वर्ष 2026 का चातुर्मास देहरादून में संपन्न होने जा रहा है। इसी संदर्भ में गुरुवार को जैन भवन, गांधी रोड, देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाचार-पत्रों एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रेस वार्ता के दौरान चातुर्मास के उद्देश्य, धार्मिक महत्व तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जीवन क्षणभंगुर है और प्रत्येक क्षण अमूल्य है। इसलिए जितना अधिक धर्मार्जन करेंगे, वही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आधार बनेगा

इस अवसर पर आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, संयम और साधना का महापर्व है। उन्होंने कहा, “जब लोग चातुर्मास में आएंगे, देखेंगे और सुनेंगे, तब उन्हें चातुर्मास की वास्तविक महत्ता, स्थापना दिवस की गरिमा, इसकी संपूर्ण प्रक्रिया, दीक्षा दिवस के कार्यक्रम तथा जैन धर्म में चातुर्मास के आध्यात्मिक महत्व का प्रत्यक्ष अनुभव होगा।” माताजी ने देहरादून जैन समाज को संदेश देते हुए कहा कि जीवन क्षणभंगुर है और प्रत्येक क्षण अमूल्य है। इसलिए जितना अधिक धर्मार्जन करेंगे, वही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन में रहते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए। साथ ही समाज के सभी लोगों से आपसी मतभेद और बैरभाव समाप्त कर एकजुट होकर समाज को सशक्त बनाने तथा संयम और साधना की इस पावन गंगा में सहभागी बनने का आह्वान किया।चातुर्मास समिति के चेयरमैन राजीव जैन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त को मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 16, 17 एवं 18 अगस्त को दीक्षा दिवस सहित अनेक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave A Comment