Breaking News:

निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित -

Tuesday, November 24, 2026

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026



आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल स्कूल में त्रिदिवसीय दीक्षा दिवस महोत्सव के अंतर्गत रत्नत्रयी आराधना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः माताजी के पंडाल की ओर मंगल प्रस्थान के साथ हुआ। इसके पश्चात अभिषेक, शांतिधारा, जिनेंद्र महाअर्चना, नेमिनाथ प्रभु एवं गुरु पूजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर तथा विशिष्ट अतिथि श्री विशाल गुप्ता , मगन लाल पुंडीर उपस्थित रहे।

‘नेमिकुमार : राग से वैराग्य की ओर’ ने मोहा मन

समारोह का विशेष आकर्षण ‘नेमिकुमार—राग से वैराग्य की ओर’ नाटिका रही। नेमिकुमार की भूमिका निभाने वाले बालक के माता-पिता एवं अन्य कलाकारों ने इस प्रस्तुति का अत्यंत भावपूर्ण और भव्य मंचन किया। नाटिका के माध्यम से भगवान नेमिनाथ के जीवन में राग से वैराग्य की ओर हुए परिवर्तन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके उपरांत भव्य दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन हुआ। ‘गुरु समर्पण गौरव गाथा’ नामक विशेष प्रस्तुति दृष्टि पब्लिक स्कूल, सनावद (मध्य प्रदेश) के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। यह प्रस्तुति माता पूर्णमति माताजी के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित रही, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के आयोजक श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा बाहर से पधारे गणमान्य अतिथियों का माताजी के आशीर्वाद स्वरूप स्मृति-चिह्न, शास्त्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतु दीदी ने किया। दीक्षा दिवस समारोह में विकासनगर, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ दीक्षा दिवस महोत्सव में सहभागिता की।

गुरु का जीवन में विशेष महत्व

पूर्णमति माताजी अपने मंगल आशीर्वचन में पूर्णमति माताजी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का होना आवश्यक है और गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार में गुरु को माता-पिता से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। माता-पिता जीवन देते हैं, जबकि गुरु उस जीवन को सार्थक एवं सुंदर ढंग से जीने की कला सिखाते हैं तथा जीवन को आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु हमें सत्य, अहिंसा और आंतरिक शांति का मार्ग दिखाते हैं। जैन धर्म के प्रवचनों का मुख्य सार आत्मा को जानना, कर्मों का क्षय करना और जीवन में संयम अपनाना है। सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि शांत मन और पवित्र आत्मा में निहित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलने तथा मन, वचन और कर्म से किसी भी जीव को कष्ट न पहुंचाने का आह्वान किया।

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में निर्वाण कल्याणक महोत्सव

इसी क्रम में जैन मिलन पारस द्वारा झंडा बाजार स्थित 167 वर्ष प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दो दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ 18 अगस्त 2026 को हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन सायं 7 बजे 501 दीपों से संगीतमय एवं मनमोहक श्रीजी भगवान की महाआरती की गई। इसके पश्चात भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

19 अगस्त 2026 का महोत्सव

मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि बुधवार, 19 अगस्त 2026 को महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 अगस्त 2026 के कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे: श्रीजी भगवान की पालकी शोभायात्रा, हवाई पुष्पवर्षा, ढोल-ताशा एवं नपीरी के साथ जैन मंदिर, झंडा बाजार से जैन भवन तक निकाली जाएगी। मार्ग में आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएगी।
प्रातः 7:45 बजे: गुरु मां पूर्णमति माताजी के सान्निध्य में पालकी यात्रा का जैन भवन से झंडा बाजार स्थित जैन मंदिर में मंगल आगमन। प्रातः 8:15 बजे: अभिषेक एवं शांतिधारा।
प्रातः 8:30 बजे: संगीतमय पूजन। प्रातः 9:00 बजे: गुरु मां पूर्णमति माताजी के मंगल प्रवचन। प्रातः 9:30 बजे: गुरु मां के सान्निध्य में 23 किलोग्राम के निर्वाण लाडू की बोली तथा सामूहिक निर्वाण लाडू अर्पण। कार्यक्रम में विधानाचार्य पं. श्री विनय जैन ‘शास्त्री’ (दिल्ली) तथा संगीतकार श्री अंकुर जैन एंड पार्टी (खतौली) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी चेयरमैन श्री राजीव जैन, समाज अध्यक्ष श्री विनोद जैन, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के सभी सदस्य, सकल दिगम्बर जैन समाज देहरादून के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Comment