Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



उत्तराखंड में फिल्म सिटी जल्द ही

film-city
सचिवालय में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत की अध्यक्षता में प्रस्तावित उत्तराखण्ड फिल्म नीति के संबंध मे चर्चा की गई। श्री रावत ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत एवं पुरातात्विक धरोहरों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्य की फिल्म नीति का होना जरूरी है। इस नीति को शीघ्र ही अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इसे सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की नीति के साथ जोड़ा जाय, ताकि इससे अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही आर्थिक श्रोत विकसित हो सकें। प्रदेश के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य का देश व दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने में भी इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म नीति के संबंध में एक सप्ताह के अन्दर एक बार सभी संबंधित विभागों की संयुक्त रूप से महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाय। उसके बाद शासन स्तर पर आयोजित बैठक में प्रस्तावित प्राविधानों को अंतिम रूप देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फिल्म नीति के तहत फिल्म विकास परिषद का भी गठन किया जायेगा, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे तथा राज्य की क्षेत्रीय भाषाएं, हिन्दी फिल्मों से जुड़े फिल्मकार व विषय विशेषज्ञो की इसमें सदस्य नामित किया जायेगा। बैठक में सचिव सूचना मो. शाहिद, महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा, अपर सचिव अक्षत गुप्ता, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट, अपर निदेशक पर्यटन ए.के.द्विवेदी, अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक एम.पी.कैलखुरी, नितिन उपाध्याय, उत्तराखण्ड फिल्म एवं टी.वी. प्रोग्राम प्रोडयूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव पैन्यूली व दीपक नागलिया आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment