Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उपनिरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंका, गिरफ्तार

कपकोट । कपकोट में एक सिरफिरे ने थाने में न केवल हंगामा काटा, बल्कि मना करने पर एक उप निरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। इससे पहले इस सिरफिरे ने कपकोट बाजार में एक व्यक्ति पर गोली चलाई। हमले में दोनों लोग बाल-बाल बच गए। कपकोट के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक ने हमलावर को थाने में ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में जानलेवा हमले के साथ ही तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपकोट में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक व्यक्ति ने तहसील गेट कपकोट निवासी सुंदर सिंह बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट के ऊपर फायर झोंक दिया। उसके बाद यह सिरफिरा हाथ में पिस्टल लिए शाम सात बजकर 37 मिनट पर कपकोट थाने में आ धमका। पुलिस को गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा करने लगा। थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा और उप निरीक्षक अकरम अहमद ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने उप निरीक्षक पर फायर झोंक दिया। एसआई ने गोली का निशाना बनने से खुद को बचाया। थाना प्रभारी और एसआई अकरम अहमद ने हमलावर को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम हीरा सिंह कठायत पुत्र प्रताप सिंह कठायत निवासी कर्मी थाना कपकोट बताया। आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक अकरम अहमद ने आईपीसी की धारा 307, 332, 353 और 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। उसको गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Comment