Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



ऋषिकेश एम्स का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल

ऋषिकेश | केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के द्वितीय दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों एवं उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऋषिकेश एम्स द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम समय में सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत से कदम उठाए गए हैं, जिनमें अटल आयुष्मान योजना एवं प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के साथ ही देश में एम्स की संख्या को बढ़ाकर 22 करना जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। देश के प्रत्येक राज्य में एम्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीसरी लोकसभा में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हम वर्ष 2024 तक पूरा करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार अपनी जगह दूसरे के सुख का विचार करने वाला ही सच्चा ज्ञानी है। देश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। देश के नागरिक स्वस्थ हों, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए आप सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। जिससे अब तक लगभग एक करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी शिक्षा को पूर्ण करने वाले चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि की आप सभी को राज्य एवं देश की चिकित्सा सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने ऋषिकेश एम्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि एम्स राज्य एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों सहित प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए राज्य के प्रत्येक परिवार को वार्षिक 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संस्थागत प्रसव को 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में टेली रेडियोलॉजी और टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में उत्तराखण्ड देश में प्रथम है। राज्य के 13 जनपदों में से 8 जनपदों में आईसीयू स्थापित कर दिए गए हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को हेली सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने ऋषिकेश एम्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एम्स की प्रगति से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि एम्स ने स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में काफी तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने के बाद आपको मानवता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उपाधि पाने वाले चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र का भविष्य बताते हुए उन्होंने चिकित्सकों से देश एवं राज्य की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सब के जीवन में एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश एम्स में कम समय में काफी ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आपके जीवन का यह महत्वपूर्ण पल आप सभी को देश और राज्य की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपनी सेवाओं के माध्यम से देश, राज्य एवं संस्थान का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डॉ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, विधायकगण एवं अध्यक्ष एम्स ऋषिकेश पद्मश्री डॉ. समीरन नंदी भी उपस्थित थे।

Leave A Comment