Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



जब मुख्यमंत्री पहुंचे अनाथालय ….

cm
मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को श्री श्रद्धानंद बालवनिता आश्रम पहुंचे और वहा नवनिर्मित छात्रावास व बहुद्देशीय परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि दिल से जरूरतमंदों की सहायता करना ईश्वरीय कार्य है। ऐसा ही काम श्री श्रद्धानंद बालवनिता आश्रम द्वारा किया जा रहा है। इसके जुड़े लोग जिस निष्ठा से काम कर रहे हैं वह सराहनीय है। बिन मांगे संस्था को जिस तरह से लोगों द्वारा सहायता दी जाती है, उससे स्पष्ट है कि संस्था के लोगों ने विश्वसनीयता बनाई है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाना बहुत आवश्यक है। आज की पीढ़ी बुद्धि विकास में पहले से काफी आगे है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। समाज के सक्षम लोगों को इससे प्ररेणा लेकर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए आगे आना चाहिए। समाज आगे आता है तो देश आगे बढ़ता है। लोग यदि संवेदशील व चिंतनशील हैं तो राष्ट्र तरक्की करता है। संस्था के ओमप्रकाश नांगिया द्वारा जानकारी दी गई कि श्रद्धानंद बालवनिता आश्रम का शिलान्यास सन 1929 में महात्मा गांधी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इसमें 10 वर्ष तक के बच्चें लिए जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई व अन्य जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए आवश्यक धनराशि दानदाताओं द्वारा उपलब्ध करवा दी जाती है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने आश्रम के बच्चों से मिलकर उनसे बातचीत भी की।
इस मौके पर आश्रम के प्रधान हर्षवर्धन आर्य, रणजीत सिंह वर्मा, ज्ञानचंद गुप्ता, श्रीमती शैल डिमरा, भवहरीहरलाल, आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment