Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पीआरएसआई ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता रिजल्ट : दीपशिखा प्रथम, शीबा द्वितीय व आराध्य रहे तृतीय

देहरादून । पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर कोरोना महामारी से बचाव हेतु लगातार विभिन्न प्रकार से जनजागरूकता का कार्य कर रही है। लॉकडाउन में बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा आनॅलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गत 12 अप्रैल से 10 मई तक किया गया। इसकी थीम हारेगा कोरोना-जीतेगा भारत रखी गयी, जिसमें पूरे देश से सात से चैदह वर्ष आयु के 10 राज्यों के 500 से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बच्चों ने अपने घरों में बैठ कर हारेगा कोरोना जीतेगा भारत विषय पर ड्राइंग तैयार कर चैप्टर द्वारा दिये गये वाट्सएप्प नम्बर व ई मेल पर भेजी गई। अमित पोखरियाल, अध्यक्ष पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने बताया कि हमने एक उच्च स्तरीय निर्णायक मंडल का गठन किया जिसमें ड्राइंग पेंटिंग के अनुभवी ज्ञाता बुद्धिजीवियों को रखा गया, सभी बच्चों की ड्राइंग बहुत ही उच्च कोटि की हैं। निर्णय करने में पीआरएसआई ने काफी मेहनत की है। पहले स्थान पर-दीपशिखा डे, कक्षा 6, डी.पी.एस., नोयडा, उत्तर प्रदेश की छात्रा रही। दूसरे स्थान पर शीबा अंसारी, कक्षा 9, एच.आर. पब्लिक स्कूल लक्सर-हरिद्वार उत्तराखंड की छात्रा रही, तीसरे स्थान पर आराध्य ओबराय, कक्षा 3, सेंट जोसेफ्स एकेडेमी, देहरादून, उत्तराखंड की छात्रा रही। चैप्टर ने निर्णय लिया है कि सभी बच्चों को आनलाइन सर्टिफिकेट उनके ईमेल पर भेजे जा रहे हैं साथ ही प्रथम 10 बच्चों को विशेष पुरस्कार कोरियर द्वारा भेजे जाएंगे तथा शेष बच्चों को पोस्ट द्वारा भी सर्टिफिकेट भेजे जाऐंगे। अमित पोखरियाल ने भारत सरकार में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का पीआरएसआई चैप्टर देहरादून द्वारा आनलाइन ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का प्रोत्साहन करने हेतु धन्यवाद दिया व कहा कि आगे भी हम पीआरएसआई के माध्यम से अच्छे कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि पीआरएसआई कोरोना महामारी के प्रति जनमानस में लगातार जागरूकता का कार्य कर रहा है और इसी क्रम में ये प्रयास किया गया है। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने पर चैप्टर भविष्य में एक कार्यक्रम कराने की कोशिश करेगा जिसमें कुछ बच्चों को बुलाकर उनको पुरस्कृत किया जाएगा। अमित पोखरियाल, अनिल सती व सुरेश भट्ट ने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सभी पदाधिकारियों राकेश डोभाल, डा. डीपी उनियाल, संजय भार्गव, संजय सिंह, आकाश शर्मा, वैभव गोयल, निर्णायक मंडल से पूजा पोखरियाल, डा.माला भारती, शिखा भट्टाचार्य, संजोय, आकाश शर्मा का धन्यवाद दिया व उनकी मेहनत की प्रशंसा की।

Leave A Comment